फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People are falling ill due to the scorching sun and hot winds

Budaun News: तेज धूप और गर्म हवाओं से हाल-बेहाल, लोग पड़ रहे बीमार

Tue, 08 Apr 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 08 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
People are falling ill due to the scorching sun and hot winds
सोमवार स्टेशन रोड से गुजरती महिलाएं। संवाद - फोटो : संगठन
बदायूं। लू से त्वचा झुलसने लगी और शरीर में पानी की कमी होने लगी है। यही वजह है कि सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी व सभी सीएचसी-पीएचसी पर गर्मी जनित रोगों के उपचार के लिए मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सक इन मरीजों को दवा देने के साथ गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


तेज धूप और गर्म हवाओं से सोमवार की दोपहर को लोगों का हाल-बेहाल रहा। गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने गमछा, छाता आदि का सहारा लिया। बढ़ती गर्मी लोगों की सेहत पर भी बुरा असर डाल रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों की त्वचा झुलसने लगी है। त्वचा का रंग लाल होने लगा और दाने पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोग उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन का भी शिकार हो रहे हैं। यही कारण है सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1352 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ओपीडी में पहुंचकर दवा ली। 200 अधिक मरीज उल्टी दस्त से परेशान पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सात मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जांच के लिए भी सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। वहीं, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे,आंखों के इलाज के लिए भी मरीजों की भीड़ रही। रविवार के बाद सोमवार को वैसे भी मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में दो बजे तक अस्पताल में पैर रखने को भी जगह नहीं मिल पा रही थी।

-
गर्मी जनित रोगों से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार
गर्मी जनित रोगों से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कर रखी हैं। उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों में गर्मी जनित रोगों के उपचार के लिए ओआरएस के पैकेट की उपलब्धता भी रखी गई है।

-

इन बातों का रखें ख्याल

- गर्मी के मौसम में सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें।

- धूप में निकलते समय टोपी और चश्मे का इस्तेमाल करें।

- पर्याप्त पानी पीएं।

- मौसमी फलों व सब्जियों का सेवन करें।

- नींबू पानी व ओआरएस का घोल पीएं।

- तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।

- बाहर का खाना खाने से बचें।

- परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक का परामर्श लें।

-

गर्मी जनित रोगों से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। जिला अस्पताल में गर्मी जनित रोगों से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त ओआरएस व दवाएं उपलब्ध हैं।
-डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस

सोमवार स्टेशन रोड से गुजरती महिलाएं। संवाद

सोमवार स्टेशन रोड से गुजरती महिलाएं। संवाद- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed