फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Peacock dance and Braj Holi Moha mind

मयूर नृत्य और ब्रज की होली ने मन मोहा

Tue, 14 Apr 2015 08:48 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 14 Apr 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
Peacock dance and Braj Holi Moha mind

बदायूं महोत्सव में तीसरे दिन की शाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रही। विविध प्रकार की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी शंभूनाथ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव और हरसहायमल श्यामलाल सर्राफ फर्म के निदेशक सूर्यप्रकाश वैश्य ने दीप प्रज्वलित कर की। आयोजन समिति की ओर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इलाहाबाद से आईं गायिका ईशा ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने देशभक्ति और लोक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। दमादम मस्त कलंदर, वंदेमातरम, मोसे नैना मिलाय के, आई लव माई इंडिया जैसे गीत श्रोताओं की मांग पर प्रस्तुत किए।
अलीगढ़ से आईं डांस इंडिया डांस फेम बाल कलाकार हिमार्दि धीरज से शानदार लोक नृत्य पेश किया। फिर, वृंदावन क्षेत्र के कलाकार राजेश पाराशरी और उनके दल ने मयूर नृत्य एवं फू लों की होली प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

00
इससे पहले अंताक्षरी में नगर के कलाकारों ने सहभागिता की। शुभारंभ लोक आराधना न्यास, आगरा के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य हरिओम ने दीप प्रज्वलित कर किया। सिम्मी नाजिर और उनकी टीम ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। डॉ. एल्तिफ ात एवं प्रियंका चौहान ने गज़ल प्रस्तुत की। रोचक राउंड में तीन टीम हमसफ र, अजनबी, मुसाफि र के प्रतियोगी कर्नल मोहर सिंह व अंजू, नवीन और रेखा एवं डा. एल्तिफात एवं प्रियंका ने शानदार प्रस्तुति दी। संचालन प्रदीप भदौरिया एवं गुलिस्ता ने किया। आचार्य हरिओम, सुंदरलाल अरोरा, डॉ. गोपाल मिश्रा, चंद्रप्रकाश दीक्षित, अशोक सक्सेना, दीपक सक्सेना, परविंदर सिंह दुआ, डॉ. रामबहादुर व्यथित, अतुल श्रोत्रिय, महेश तिवारी, रविंद्रमोहन सक्सेना, डॉ. अमित वैश्य, राहुल चौबे, अशोक मिश्रा, शशांक यादव, नितिन गुप्ता, राजीव शर्मा, उपेंद्र गुप्ता, डॉ. सुधीर तोमर आदि उपस्थित रहे। संचालन जहीर एंड पार्टी के जहीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
बदायूं। रंगोली प्रतियोगिता बाल वर्ग में कशिश सक्सेना प्रथम, नंदिनी द्वितीय, वर्षा कुमार तृतीय, रंगोली किशोर वर्ग में अक्षिता अंगरीश प्रथम, रिया महाजन द्वितीय, अंजलि सागर तृतीय, रंगोली युवा वर्ग में देवेश मौर्य प्रथम, नितेश कुमार द्वितीय एवं दीपिका वार्ष्णेय तृतीय रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता बाल वर्ग में खुशी गुप्ता प्रथम, ऐश्वर्या सक्सेना द्वितीय और मान्या गुप्ता तृतीय, किशोर वर्ग में जज़ा सुल्तान प्रथम, आयशा नाजिर द्वितीय एवं नीजाक्षी गौतम तृतीय, मेहंदी प्रतियोगिता युवा वर्ग में सुमित शंखधार प्रथम, शिखा राधव द्वितीय एवं शिवांगी राना तृतीय रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रियंका आर्या प्रथम, नैंसी आहूजा द्वितीय, नाजिश तृतीय रहे, किशोर वर्ग में आस्था वार्ष्णेय प्रथम, आशु राघव द्वितीय, शीतल कुमारी तृतीय रहीं। युवा वर्ग में नीरेश राठौर प्रथम, अकरम रहमान द्वितीय व प्रज्ञा माहेश्वरी तृतीय रहीं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवांगी उपाध्याय प्रथम, शगुन सक्सेना द्वितीय रहे, बालक वर्ग में कामेंदर सिंह प्रथम एवं अर्श खान द्वितीय रहे। अंडर 14 डबल्स युगल प्रतियोगिता में कामेंद्र सिंह व हर्शित उपाध्याय की जोड़ी प्रथम एवं अरशद खान व अर्श खान की जोड़ी द्वितीय रही। बदायूूं क्लब में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना सिंह रहीं। मौलिक काव्य लेखन प्रतियोगिता में युवा वर्ग में अंकुर पाठक ने प्रथम, विजयेता चंद्रा द्वितीय एवं सैयद इरफ ान अब्बाज आबिदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में सृष्टि गुप्ता ने प्रथम, सैयद नजफ ने द्वितीय, एवं पल्लवी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता बाल वर्ग में रुपित रस्तोगी प्रथम, रुपित आर्यमान द्वितीय, अनुभव सिंह तृतीय, चित्रकला किशोर वर्ग में वर्तिका प्रथम, स्पर्श कुमार द्वितीय, सान्या सिंह तृतीय रहीं, चित्रकला युवा वर्ग में पूजा प्रथम, विजेयता द्वितीय, सुमित शंखधार तृतीय रहे।

इन सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक के मंडल में डॉ. सुरेंद्र नाज़, डॉ. योगेश्वर सिंह, डॉ. रजनी सिंह उपस्थित रहीं। चेतना सिंह एवं रजनी मिश्रा ने प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। अन्य सभी प्रतियोगितों को नारी निखार की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संयोजक डॉ. अक्षत अषेश, डॉ. शैलेंद्र कबीर, योगेंद्र पाल मौर्य, डॉ. मदनमोहन लाल, अशोक कुमार, मनोरमा रस्तोगी, रिचा अशेष, रुपम अमित उपस्थित रहे। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed