फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Paying ward's MCB blew up, power was cut off for six hours

Budaun News: पेइंग वार्ड की एमसीबी फुंकी, छह घंटे बिजली रही गुल

Mon, 24 Jun 2024 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Paying ward's MCB blew up, power was cut off for six hours
बिजली गुल होने के बाद वार्ड में मरीजों को गर्मी से बचाने को पंखा झलते तीमारदार। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड की एमसीबी रविवार सुबह आठ बजे फुंक गई। इसके बाद बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों को इसे बदलवाने में छह घंटे का समय लग गया। उमस भरी गर्मी में मरीज व तीमारदार बिलबिला गए। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए वार्ड के बाहर और फर्श पर लेटकर समय बिताया। बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की बिजली गुल होने का प्रमुख कारण ओवरलोडिंग हैं। रविवार सुबह आठ बजे अस्पताल खुला तो पेइंग वार्ड की अचानक बिजली गुल हो गई। भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हो उठे। जानकारी सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह को हुई तो उन्होंने कर्मचारी लगाकर एमसीबी बदलवाने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

कर्मचारियों को इस काम में छह घंटे लग गए। दो बजे बिजली सुचारू हो सकी। उमस भरी गर्मी में छह घंटे बिजली गुल रहने से मरीज व तीमारदार बिलबिला गए। रविवार होने की वजह से ओपीडी और जांचों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अगर अस्पताल खुला होता तो परेशानी अधिक होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने कहना है कि पेइंग वार्ड में लगी एमसीबी फुंक जाने से वार्ड में बिजली गुल हो गई थी। कर्मचारियों को लगाकर उसको ठीक कराया गया। दो बजे से कोई दिक्कत नहीं है।

बिजली गुल होने के बाद वार्ड में मरीजों को गर्मी से बचाने को पंखा झलते तीमारदार। संवाद

बिजली गुल होने के बाद वार्ड में मरीजों को गर्मी से बचाने को पंखा झलते तीमारदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed