फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Parking on the road, making it difficult for pedestrians to walk

Budaun News: सड़क पर पार्किग, राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल

Sun, 12 Oct 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Parking on the road, making it difficult for pedestrians to walk
शहर के बड़ा बाजार में लगी भीड़। संवाद - फोटो : reasi news
बदायूं। शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने से दो व चार पहिया वाहन सड़कों पर ही खड़े किए जा रहे हैं। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण ने ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। त्योहारी सीजन में समस्या और बढ़ गई है। लंबे समय से चल रही इस समस्या का समाधान भी नहीं निकाला जा सका है। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में कचहरी रोड, घंटाघर, रेलवे रोड, गांधी ग्राउंड रोड और बदायूं बस स्टैंड जैसे प्रमुख इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। दुकानों के सामने ही ग्राहक गाड़ी खड़ी कराते हैं। इससे सड़कें संकरी हो जाती हैं और राहगीरों को भीड़ के बीच से होकर निकलना पड़ता है। कई बार तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से लोग घायल हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन स्थायी कार्रवाई नहीं करेगा, तो आने वाले दिनों में सड़क हादसों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी ग्राउंड रोड : दोनों ओर वाहनों की कतार, पैदल चलना हुआ नामुमकिन
-परशुराम चौक से गांधी ग्राउंड रोड होते हुए शिव मंदिर तक सड़क का हाल सबसे बुरा है। यहां सुबह से देर रात तक मैजिक, टेंपो और कारें दोनों किनारों पर खड़ी रहती हैं। इन वाहनों ने न केवल सड़क घेर ली है, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी। राहगीरों को मजबूरन ट्रैफिक के बीच से निकलना पड़ता है। कई बार वाहन साइड से गुजरते हुए पैदल लोगों को छू जाते हैं।
---------------------
चौड़ी सड़क भी हो गई संकरी
-मॉडल रोड (कश्मीरी चौक से इंदिरा चौक) कभी शहर में सबसे चौड़ी थी। अब अब अतिक्रमण का शिकार हो गई है। फुटपाथ को हटाकर सड़क चौड़ी की गई थी, ताकि ट्रैफिक सुचारू चले। दुकानदारों ने सड़कों पर सामान रख दिया और वाहनों की पार्किंग बना दी है। दुकानों के आगे बाइक और कारें खड़ी होने से चार पहिया वाहन निकल नहीं पाते। अक्सर यहां लंबा जाम लग जाता है। लोगों को 500 मीटर का सफर तय करने में 15-20 मिनट तक लग जाते हैं।
---------------
वाटर वर्क्स रोड: पुलिस चौकी के पास भी कब्जा
-रोडवेज के पास स्थित वाटर वर्क्स रोड पर दुकानदारों ने फुटपाथों पर पक्का निर्माण करवा लिया है। सड़क के दूसरी ओर वाहनों को खड़ा कर वहीं मरम्मत की जाती है। इससे आने-जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह इलाका रोडवेज पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर है। फिर भी अतिक्रमण और पार्किंग करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।---

---------------------
शहर में यहां पर है पार्किंग
-शहर मेें पुराने बस स्टैंड वाली जगह पर पालिका की ओर से पार्किंग बनाई गई है। शहर मेें एंट्री करने वाले लोग यहां पर अपने वाहनों को खड़ा कर सकते हैं। इसके अलावा घंटाघर पर राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज के पास में पार्किंग स्थल है। वहां पर भी लोग अपने वाहन खड़ा कर सकते हैं। जगह कम होने के चलते इसका सही तरीके से लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
----------------------------------
वर्जन-
-सड़क पर किसी को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। शहर में दो जगहों पर पार्किंग है। जरूरत है वह उपयोग कर सकते हैं। जल्द ही इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका

शहर के बड़ा बाजार में लगी भीड़। संवाद

शहर के बड़ा बाजार में लगी भीड़। संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed