फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Parents with three daughters Belonged to the missing woman

तीन बेटियों के साथ मायके  को निकली महिला लापता

Sat, 22 Oct 2016 11:58 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोलकाता के टाटा नगर में है महिला का मायका
खोजबीन में जुटे घरवाले, रास्ता भटकने की आशंका

 पांच दिन पहले मायके पश्चिम बंगाल के टाटानगर जाने की कहकर बपनी तीन बेटियों के साथ घर से निकली महिला रास्ते में लापता हो गई। उसके गुम होने की भनक शुक्रवार शाम पति को उस वक्त लगी जब उसने टाटानगर निवासी साले को कॉल की। रास्ता भटकने की आशंका से परेशान घरवाले बच्चों समेत उसकी खोजगीन में जुट गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल निवासी मिश्रीलाल पत्नी सुनीता समेत तीन बेटियों के लापता होने की भनक लते ही शनिवार सुबह कछला चौकी पर पहुंचा। बताया कि करीब सात साल पहले वह कोलकाता के टाटानगर से सुनीता को ब्याह कर लाया था। सुनीता से तीन संतान में सबसे बड़ी बेटी गौरी पांच साल की है। रेशमा तीन वर्ष और डेढ़ साल की मीरा है। सुनीता अपनी तीनों बेटियों के साथ 17 अक्तूबर घर से निकली थी। कछला चौराहे से मिश्रीलाल ने उसे बच्चों समेत कासगंज जाने वाली रोडवेज बस में बैठा दिया था। 
विज्ञापन

सुनीता के पास सेलफोन भी था, लेकिन वह तीन दिन से स्विच ऑफ है। शुक्रवार शाम को मिश्रीलाल ने टाटानगर सुनीता के भाई को कॉल की तो उसने कहा कि वह तो अभी तक नहीं आई है। सुनीता एक-दो बार पहले भी अकेले ही टाटानगर जा चुकी है। रास्ता भटकने की आशंका जातते हुए मिश्रीलाल ने पुलिस को भी अवगत करा दिया है। सुनीता और तीनों मासूम बेटियों की खोजबीन में मिश्रीलाल ने नाते- रिश्तेदारियों में भी तलाश शुरू कर दी है। इधर, कछला चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed