फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Parents and principals protested against the merger of schools

Budaun News: विद्यालयों के विलय के खिलाफ अभिभावक और प्रधान, किया प्रदर्शन

Tue, 01 Jul 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Parents and principals protested against the merger of schools
वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय में विरोध जताते अभिभावक। संवाद
बदायूं। पहले चरण में जिले के 39 विद्यालयों के विलय कराने की प्रक्रिया शुरू हाेने के साथ ही इसका विरोध तेज हो गया है। सोमवार को कई बीआरसी केंद्रों पर विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी), ग्राम प्रधानों और अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसको लेकर अब ग्रामीण शिक्षक संगठनों के साथ बैठक कर प्रस्ताव वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीआरसी कोल्हाई के बाहर विरोध
सहसवान। गांव हैदराबाद, मटकुली, दीनापुर और बाल किशनपुर के 50 से कम छात्र वाले प्राथमिक विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में विलय किए जाने का अभिभावकों ने विरोध किया। उन्होंने शिक्षक संगठनों को स्कूल विलय के विरोध में असहमति पत्र सौंपे। इस मौके पर भारत सिंह आर्य, जगत सिंह, रामकिशोर, पप्पू, अवधेश, राकेश, राहुल शर्मा, राधेश्याम, सत्येंद्र आदि थे।
विज्ञापन


बीईओ नहीं मिले, सहायक कार्यालय लिपिक को दिया ज्ञापन
वजीरगंज। बीआरसी केंद्र वजीरगंज पर क्षेत्र के गांव किशनपुर, मढ़ी, पिपरिया, निमठोली, महेरा के ग्रामीणों ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के विलय करने के आदेश का विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यालय पहुंचने पर बीईओ दिलीप कुमार नहीं मिले तो ग्रामीणों ने सहायक कार्यालय लिपिक को ही ज्ञापन सौंप दिया। इस मौके पर गांव किशनपुर प्राथमिक विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष हरपाल, ब्रजपाल, पीताम्बर, अनमोल कुमार, व द्रोपदी देवी, ग्राम प्रधान राजकुमार, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच स्कूलों के आज नहीं खुलेंगे ताले
कादरचौक। क्षेत्र के पांच स्कूलों का विलय किए जाने का अभिभावकों और ग्रामीणों ने नाराजगी दिखाई पड़ी। कहा कि मंगलवार को क्षेत्र को यह स्कूल नहीं खुलेंगे। मल्लामयी गांव के प्रधान अमित कुमार शाक्य ने कहा कि स्कूलों के बंद होने से छोटे बच्चे कैसे जा पाएंगे। रास्ते में जंगली जानवरों व हिंसक पशुओं का खतरा बना रहेगा। सभी विद्यालय दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर हैं।


शिक्षक संघ भी कर रहे विरोध
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सहसवान सहित 15 ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर अभिभावकों संग बैठक की। ग्रामीणों ने भी शिक्षक संगठनों को असहमति पत्र दिए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, राजेंद्र गुलाटी, तहसील प्रभारी इकबाल अहमद, रावेश कुमार, आमोद कुमार सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
--
स्कूल विलय का विरोध

बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र के चार विद्यालयों का विलय किए जाने का शिक्षक और ग्रामीणों ने बीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ब्लाॅक के शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि अंबियापुर विकासखंड क्षेत्र के गांव जहानाबाद, फकीराबाद, गरड़पुरा और गौसमनगर नजदीक के विद्यालय में विलय किया जा रहा है। इस मौके पर विपिन कुमार, राधावल्लभ, रमन सिंह, शैलेष प्रताप सिंह चौहान, सुरेश पाल सिंह, गौतम शर्मा, राधेश्याम, सतेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

---
विलय से बचाने के लिए बैठक

उसावां। ब्लॉक क्षेत्र के 17 विद्यालयों के विलय को लेकर बीआरसी पर शिक्षक, अभिभावक व ग्राम प्रधान की बैठक हुई। प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा उसावां के ब्लाॅक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का सहयोग लेकर छात्र संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए डोर टू डोर संपर्क किया जाएगा। बैठक में अरविंद यादव, विजय कौशिक, योगेश पाल शाक्य, अशोक कुमार, विक्रांत राठौर आदि थे। संवाद

वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय में विरोध जताते अभिभावक। संवाद

वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय में विरोध जताते अभिभावक। संवाद

वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय में विरोध जताते अभिभावक। संवाद

वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय में विरोध जताते अभिभावक। संवाद

वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय में विरोध जताते अभिभावक। संवाद

वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय में विरोध जताते अभिभावक। संवाद

वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय में विरोध जताते अभिभावक। संवाद

वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय में विरोध जताते अभिभावक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed