फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Parents and gurus with merchandise will also get respect

मेधावियों के साथ माता-पिता और गुरु भी पाएंगे सम्मान

Tue, 28 Nov 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 28 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Parents and gurus with merchandise will also get respect
students
डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की पहल 
विज्ञापन

तीन को होगी ब्लॉक और 17 दिसंबर को जिला स्तरीय परीक्षा 

बेसिक शिक्षा के मूलभूत ढांचे में सुधार को डटे डीएम की पहल पर अब प्राइमरी स्कूलों के मेधावी छांटे जा रहे हैं। बाकायदा परीक्षा के जरिये इन्हें तलाशा जा रहा है। ब्लॉक और जिला स्तर की परीक्षा में स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित करने की योजना है। इनके माता-पिता और गुरुओं को भी सम्मानित किया जाएगा। 
डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने 25 नवंबर को सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पांच और जूनियर विद्यालयों में कक्षा छह, सात और आठ के बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई थी। इसमें अब कॉपियों का निरीक्षण करने के बाद हर स्कूल के प्रथम और द्वितीय दो मेधावी विद्यार्थी चुन लिए गए हैं। इनकी ब्लॉक और नगर स्तरीय प्रतियोगिता तीन नवंबर को संबंधित ब्लॉक और नगर मुख्यालयों में बनाए गए एक-एक परीक्षा केंद्र पर होगी। इसमें हर ब्लॉक से पांच मेधावी छात्र-छात्राओं और पांचों नगर केंद्रों से पांच-पांच विद्याथियों का चयन किया जाएगा। उसी दिन रिजल्ट घोषित होने के बाद मेधावियों और उनके माता-पिता का सम्मान किया जाएगा। 
विज्ञापन

इसके बाद कुल सौ विद्यार्थी 17 दिसंबर को 
डीएम के निर्देशन में कलक्ट्रेट कैंपस में होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हर कक्षा के टॉप टेन चुने जाएंगे। यानि अंतिम रूप से 40 मेधावियों को चयनित कर उनका सम्मान किया जाएगा। उन्हें नकद धनराशि, प्रमाणपत्र और साइकिल देने की योजना है जिसमें सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावियों के माता-पिता और शिक्षक भी सम्मानित किए जाएंगे। 

ग्रामीण क्षेत्र के मेधावियों को तलाशकर तराशने के लिहाज से यह प्रतियोगिता काफी अहम है। 
जिलाधिकारी इसमें विशेष रुचि ले रहे हैं तो बेसिक शिक्षा विभाग भी उनके निर्देशन में अपना काम प्राथमिकता से कर रहा है। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और वह आगे भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। 
- प्रेमचंद्र यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed