फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   panchayat election

उपचुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच हुई वोटो की गिनती, विजेता बीडीसी सदस्य और प्रधानों को बांटे प्रमाण पत्र

Thu, 06 Feb 2020 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
बदायूं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को पंचायत उपचुनाव के वोटों की गिनती हुई। मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। परिणाम घोषित करने के बाद विजयी बीडीसी सदस्य और प्रधानों को अधिकारियों ने प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

तीन फरवरी को प्रधान और बीडीसी पद के लिए मतदान हुआ था। तभी से उनके भाग्य का फैसला पेटियों में कैद था। बुधवार को संबंधित ब्लॉकों में वोटों की गिनती की गई। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती प्रारंभ की गई। इसमें जगत, दहगवां, बिसौली वजीरंगज ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। ब्लॉक जगत की ग्राम पंचायत जगुआसई से मिहीलाल 17 वोटों से जीते। बिसौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत मैथरा से शिवराम ने जीत दर्ज की। वजीरगंज की ग्राम पंचायत ब्यौली में आदर्श सिंह विजयी रहे। दहगवां ब्लॉक की आरिफपुर भगतानगला से सर्वेश ने जीत दर्ज की। इन चारों ग्राम पंचायतों का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिकारियों ने चुने हुए प्रधानों को प्रमाण पत्र दिए। बीडीसी सदस्य के लिए हुए चुनाव में वाकरपुर प्रथम से हरीशंकर और करियामई से राजवीर ने जीत दर्ज की। जिसमें वाकरपुर से जीत दर्ज करने वाले हरीशंकर को 451 और करियामई से जीतने वाले राजवीर ने 345 मत से जीत दर्ज कराई। साथ ही उपचुनाव में कुछ सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। इनमें सालारपुर से नफीर उद्दीन, वाकरपुर प्रथम से ज्ञानवती शामिल थी। इन्हें भी निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed