फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Oxygen plant's breathing stopped, treatment arrangements being made through correspondence

Budaun News: ऑक्सीजन प्लांट की थमी सांसें, पत्राचार कर की जा रही इलाज की व्यवस्था

Sun, 16 Jun 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 16 Jun 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant's breathing stopped, treatment arrangements being made through correspondence
जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट।संवाद
बदायूं। कोरोना काल में शासन ने जिला अस्पताल में 93 लाख रुपये का ऑक्सीजन प्लांट लगाया था, जो अब चार माह से बंद पड़ा है। प्लांट की पाइप लाइन से मरीजों को ऑक्सीजन नहीं दी जाती है, ऐसे में सिर्फ सिलिंडर लगाकर ही काम चलाया जा रहा है। इसमें कई मरीज देरी का खामियाजा भी भुगत रहे हैं। वहीं, सीएमएस का कहना है कि प्लांट को ठीक करने के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है, इंजीनियर भी आए थे। लेकिन, अभी तक पूर्ण तरीके से प्लांट सुचारु नहीं हो पाया है, जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। अस्पताल में करीब आठ से 10 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत रहती है। पिछले चार माह से ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर सिलिंडर और कंसंट्रेटर से आपूर्ति की जा रही है। यह ऑक्सीजन प्लांट कोरोना की दूसरी लहर में तैयार हुआ था, तब यह उम्मीद थी कि अब सिलिंडर से ऑक्सीजन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने बिना किसी प्रशिक्षण के चार महीने तक इसे संचालित किया, जब कमी आई तो आपूर्ति बाधित होने लगी। क्या कमी आई, इसके विषय में कर्मचारियों को भी जानकारी नहीं है, क्योंकि उन्हें इसके संचालन का सामान्य प्रशिक्षण भी नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारी नहीं लाए ऑक्सीजन सिलिंडर
वार्ड में भर्ती मरीज रामबेटी के बेटे संजू ने बताया कि सांस की दिक्कत होने पर मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की रात को उनकी हालत बिगड़ी तो डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। मौजूद स्टाफ को दिखाया तो बताया कि ऑक्सीजन लगानी होगी। कर्मचारी ऑक्सीजन सिलिंडर ही नहीं लाए तो मां को निजी अस्पताल में ले गए।
ऑक्सीजन सिलिंडर लाने में हो रही देरी

जरीफनगर क्षेत्र से आए बहादुर ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे पिता को लेकर अस्पताल आए। डॉक्टरों ने बमुश्किल तो भर्ती किया। उनको सांस में दिक्कत थी। ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, जिस पर स्टाफ ने कर्मचारी से ऑक्सीजन लगाने को कहा। करीब दो घंटे मरीज बेड पर तड़पा तब कहीं जाकर ऑक्सीजन सिलिंडर कर्मचारी लेकर आए।
ऐसे काम करता है प्लांट
प्लांट में ऑक्सीजन लिक्विड फाॅर्म तैयार होती है। जिसे 10,000 लीटर की क्षमता वाले टैंक में स्टोर किया जाता है। मरीजों तक ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंचाने को पाइपलाइन बिछी हुई है। टैंक खाली होने पर फिर से प्लांट के जरिए इसे भरा जाता है।
प्लांट लगाए पर नहीं मिले ऑपरेटर
तीन साल पहले जिला अस्पताल समेत जिले में पांच ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। इन प्लांटों को चलाने के लिए ऑपरेटर तक नहीं मिल सके हैं। यही कारण है कि जिले के सभी ऑक्सीजन प्लांट अक्सर खराब रहते हैं।


ऑक्सीजन प्लांट खराब है। प्लांट सही कराने के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। हालांकि, अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर की कमी नहीं है। इंजीनियर आए और ठीक भी किया, लेकिन सही से अभी प्लांट चल नहीं रहा है। इंजीनियर को फिर से बुलाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed