{"_id":"609050ec8ebc3ec36a6044a9","slug":"oxygen-crises-badaun-news-bly445641487","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात चिंताजनक : राजकीय मेडिकल कॉलेज से मरीजों को किया जा रहा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात चिंताजनक : राजकीय मेडिकल कॉलेज से मरीजों को किया जा रहा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला प्रशासन ने जिस भरोसे के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज को कोविड 19 अस्पताल बनाया था, आज वह भरोसा टूटता जा रहा है। कॉलेज में भर्ती मरीज बेहद परेशान हैं। उनके तीमारदार खुद ही ऑक्सीजन का इंतजाम करते देखे जा रहे हैं। कुछ तीमारदारों ने ऑक्सीजन सिलिंडर लाकर मरीजों को लगा भी दिए हैं। हालात यह हो गए हैं कि कॉलेज प्रशासन अब मरीजों को रेफर करने लगा है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते हालात और भी ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। यहां भर्ती कुछ मरीजों के तीमारदारों के अनुसार कॉलेज में मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। कॉलेज प्रशासन ने उनके तीमारदारों से यहां तक कह दिया है कि वह अपने मरीजों को यहां से ले जाएं। कई मरीजों के रेफर लेटर तक बना दिए गए हैं। जिनमें अधिकतर मरीज कॉलेज से अपना मरीज लेकर अलग-अलग जिलों में चले गए हैं। उनके अलावा जो मरीज भर्ती हैं, उनके तीमारदारों से कहा गया कि वह खुद ही ऑक्सीजन का इंतजाम करें। इस पर कुछ तीमारदारों ने ऑक्सीजन का इंतजाम कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि कॉलेज प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं करा पा रहा है। इससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
तीमारदारों का आरोप- बंद करा दी जाती है ऑक्सीजन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुछ मरीजों के तीमारदारों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में कभी-कभी ऑक्सीजन सप्लाई बंद करा दी जाती है। केवल उन्हीं मरीजों को दी जाती है, जो सबसे ज्यादा गंभीर हैं।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर पूछ रहे ऑक्सीजन सिलिंडर हैं क्या
सोमवार को कुछ लोग शहर में मेडिकल स्टोर पर ऑक्सीजन सिलिंडर पूछते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि उनके मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्तीं हैं। उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। मेडिकल स्टोर संचालक ने ऑक्सीजन सिलिंडर न होने की जानकारी दी तो परिजन मायूस होकर लौट गए।
ऑक्सीजन का इंतजाम किया जा रहा है। हमने किसी मरीज से ऑक्सीजन सिलिंडर लाने को नहीं कहा है। किसी और ने कह दिया होगा, जिससे वह सिलिंडर ला रहे हैं। बाकी मरीज रेफर भी हो रहे हैं और डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। - डॉ. सीपी सिंह, सीएमएस, राजकीय मेडिकल कॉलेज