Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Over seven lakh devotees took a dip in the Ganga on Pratipada.

Budaun News: प्रतिपदा पर सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Thu, 26 Nov 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Over seven lakh devotees took a dip in the Ganga on Pratipada.
मेला ककोड़ा में घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
मेला ककोड़ा। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में मुख्य स्नान पर्व के बाद भी श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हुई है। मंगलवार को प्रतिपदा पर भी सात लाख से अधिक लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। भोर होते ही गंगा के दो किलोमीटर लंबे घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन चढ़ने के साथ स्नान करने वालों की संख्या बढ़ती गई।
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालु गंगा की मुख्य धारा पार कर दूसरी ओर तक पहुंच गए। घाटों पर दूर-दूर तक लोगों की भीड़ और गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते घाटों पर दिनभर चहल-पहल रही। इस दौरान परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। कल्पवासियों और ग्रामीणों के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे। घाट के दोनों ओर स्नान करने वालों की मौजूदगी से पूरा तट आस्था के रंग में नजर आया।
विज्ञापन


घाटों पर श्रद्धालु छोड़ गए हजारों टन कचरा
स्नान के बाद घाटों पर टनों कचरा जमा हो गया। जगह-जगह खंडित मूर्तियां, कपड़े, पॉलीथिन, पूजन सामग्री और अन्य अपशिष्ट बिखरा नजर आया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से सफाई व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। गंगा की स्वच्छता को लेकर श्रद्धालुओं की जागरूकता और प्रशासन की सफाई व्यवस्था दोनों की जरूरत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडित मूर्तियों के नुकीले हिस्से से 10 महिलाएं हुईं घायल
मेला ककोड़ा। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे खंडित मूर्तियां और पूजन सामग्री छोड़ दी। पानी में मौजूद मूर्तियों के टूटे हिस्सों और नुकीले टुकड़ों की चपेट में आने से 10 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को मेले में बने राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। धार्मिक आस्था के नाम पर खंडित मूर्तियों को सीधे गंगा में प्रवाहित करने की परंपरा श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन गई। संवाद




मेले में स्काउट गाइड ने 275 बिछड़ों को परिजनों से मिलाया



मेले में स्काउट गाइड की तैनात टीम ने 275 बिछड़ों को उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया। इसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा और स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य ने बताया कि टीम लगातार सक्रिय है। परिजनों से मिलने के बाद बच्चों और परिवारों के चेहरों पर लौटने वाली मुस्कान ही टीम के लिए सबसे बड़ा संतोष है।







उद्घाटन के बाद दूसरे दिन ही गायब हो गए प्रदर्शनी के पंडाल



मेला ककोड़ा में प्रदर्शनी की व्यवस्था बदहाल नजर आई। उद्घाटन के बाद कई पंडाल 24 घंटे भी नहीं टिक सके, दूसरे दिन गायब हो गए। जिन प्रदर्शनी के पंडालों को मेले का आकर्षण बताया गया, वे कुछ घंटों में ही सिमट गए। इसके बाद वहां कल्पवासियों ने अपना डेरा जमा लिया। उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई जिम्मेदार भी नजर नहीं आया। बता दें कि सरकारी योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई थी।

पैना-लाठी से लेकर सिलबट्टा और ऊखल तक खूब बिके

- बांस, पशुओं की नाथ और घरेलू उपयोग के सामान की दुकानों पर जुटे रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेला ककोड़ा। मेले में पैना, लाठी, सिलबट्टा, ऊखल, बांस और पशुओं को बांधने के लिए नाथ की दुकानें सजी हैं। आधुनिकता के दौर में भले ही घरों और खेती में इस्तेमाल होने वाले कई पारंपरिक उपकरणों की जगह मशीनों ने ले ली हो, लेकिन ग्रामीण अंचल में इनकी उपयोगिता आज भी बरकरार है। घरों में मसाले पीसने के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलबट्टे और अनाज कूटने के काम आने वाले ऊखल भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बांस की दुकानों पर भी खरीदार पहुंच रहे हैं।
मेले में बांस के पैना और लाठी की मांग बनी है। पैना और लाठी ग्रामीण परिवेश में पशु परिवार का अहम हिस्सा माने जाते हैं, इसलिए किसान उनकी सजावट का भी ध्यान रखते हैं। मेले में पटेला, झूल, घंटी और चौरासी खरीदने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। किसान अपनी जरूरत का सामान खरीदते नजर आए।
पशुओं के लिए रंग-बिरंगी झूल, गले की घंटियां, सजावटी पट्टे और चौरासी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, खेती में काम आने वाले पटेला समेत अन्य उपकरणों की भी बिक्री हो रही है। ककोड़ा मेले में इन सामानों की बिक्री से ग्रामीण संस्कृति और पुरानी परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है।


मीना बाजार में उमड़ रहे खरीदार
मेले में बांसुरी, पपीहा, फिरकी और लकड़ी के पारंपरिक खिलौनों से लेकर सौंदर्य प्रसाधन के सामान तक की खूब बिक्री हो रही है। मीना बाजार में बच्चों के लिए तरह-तरह के खिलौने दुकानों पर सजे हुए हैं। लकड़ी से बने खिलौने और रंग-बिरंगी फिरकी बच्चों को खूब लुभा रही हैं।

मेला ककोड़ा में घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

मेला ककोड़ा में घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

मेला ककोड़ा में घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

मेला ककोड़ा में घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

मेला ककोड़ा में घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

मेला ककोड़ा में घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

मेला ककोड़ा में घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

मेला ककोड़ा में घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

मेला ककोड़ा में घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

मेला ककोड़ा में घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed