{"_id":"66c672334404bc0972076874","slug":"outsourcing-employees-of-medical-college-did-not-get-honorarium-memorandum-submitted-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124473-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नहीं मिला मानदेय, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नहीं मिला मानदेय, सौंपा ज्ञापन
Thu, 22 Aug 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारी प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देने को खड़े। संवाद
बदायूं। चार माह से मानदेय न मिलने से परेशान राजकीय मेडिकल कॉलेज के करीब 250 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार को फिर प्रदर्शन कर मानदेय दिलाने की मांग की। प्राचार्य ने कर्मचारियों का पूरा साथ देने का आश्वासन दिया है। ठेकेदार से बात कर नाराजगी जताई है।
मेडिकल कॉलेज के करीब 250 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिल सका है। इसके लिए वह कई बार प्राचार्य से कह चुके हैं। हर बार प्राचार्य आश्वासन देते हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
बताया कि मानदेय न मिलने से उनके परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है। ऐसे में अगर जल्द ही मानदेय नहीं दिया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को कर्मचारी मजबूर होंगे। इस पर प्राचार्य एनसी प्रजापति ने बताया कि कर्मचारियों का चार माह का वेतन नहीं मिल सका है। इसके लिए उन्होंने शासन को नौ बार पत्राचार भी किया है। प्राचार्य ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि शासन से बात कर जल्द मानदेय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद