फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

आत्महत्या की दी चेतावनी तो मिली फाइल को स्वीकृति

Sun, 25 Aug 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। विकास भवन समेत अन्य विभागों में तैनात अधिकतर बाबुओं की तानाशाही चलती है। वह बिना सुविधा शुल्क के कोई भी काम करने के लिए तैयार नहीं होते हैं। अगर हो भी जाते हैं तो कागजों में इतनी कमियां निकाल देते हैं कि उनको पूरा करने में काफी समय लग जाता है। हालात यह है कि अपना ही जीपीएफ पाने के लिए कर्मचारी को अपने ही विभाग से अनुमति नहीं मिली। ऐसे में मजबूरी में आकर कर्मचारी ने आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। जब इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तुरंत उसकी फाइल मंगाकर स्वीकृति दे दी। उम्मीद है कि सोमवार को कर्मचारी के लिए जीपीएफ की धनराशि मिल जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक अंबियापुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार सक्सेना को बच्चों की बीएड की फीस जमा करनी है। इसके लिए उसे पैसे की जरूरत है। ऐसे में उन्होंने कई बार विभाग में अपने जीपीएफ से दो लाख रुपये एडंवास निकालने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन विभाग में कोई सुनने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में उनके बच्चों की पढ़ाई का एक साल खराब हो जाना था। इस कारण वह बहुत मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे। इससे तंग आकर उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर विकास भवन में आत्महत्या की धमकी दे दी थी। जानकारी होने पर डीपीआरओ ने शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी के जीपीएफ की फाइल को संबंधित बाबू से तलब करने के बाद स्वीकृति दे दी। उम्मीद है कि उसका सोमवार को भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन

जीपीएफ का मामला पता चला था कि ग्राम पंचायत अधिकारी को यह नहीं मिला है। उनकी फाइल दिखवाई तो पता चला कि कर्मचारी अन्य कामों में व्यस्त थे, जिस वजह से फाइल पूरी नहीं हो सकी थी। मामला जानकारी में आते ही इसे तुरंत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. शरनजीत कौर, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed