फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   only ten selected people will be able to meet Saddam in buduan jail

UP : बदायूं जेल में बंद सद्दाम ने 10 लोगों से मुलाकात की जताई इच्छा, प्रयागराज पुलिस को भेजी गई सूची

Mon, 11 Dec 2023 11:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2023 11:08 AM IST
सार

बदायूं जेल में सद्दाम को अलग सेल में रखा गया है। इस सेल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी गई है। अभी उसकी किसी से मुलाकात नहीं कराई गई है लेकिन उसने मुलाकात के लिए 10 लोगों के नाम जरूर बताए हैं।

विज्ञापन
only ten selected people will be able to meet Saddam in buduan jail
सद्दाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली से बदायूं जेल शिफ्ट किए गए सद्दाम ने एक महीने बाद जेल प्रशासन को एक सूची सौंप कर 10 लोगों से मुलाकात की इच्छा जताई है। रिश्तेदारों और करीबी लोगों के नामों की यह सूची प्रयागराज पुलिस को भेजी गई है।

विज्ञापन


सद्दाम मूलरूप से कौशांबी जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गांव हटवा का रहने वाला है। माफिया अतीक अहमद का छोटा भाई अशरफ जब बरेली जेल में बंद था, तब सद्दाम बरेली में रहकर प्रयागराज के तमाम शूटरों और माफिया से अशरफ की मुलाकात कराता था। उसका जेल में अच्छा नेटवर्क था। हर चीज अशरफ के पास पहुंच रही थी। 
विज्ञापन


बरेली जेल में ही उमेश पाल की हत्या की साजिश रची गई। इसी के बाद बिथरी चैनपुर थाने में अशरफ, सद्दाम समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। बारादरी थाने में भी सद्दाम के खिलाफ फर्जी नाम-पते से रहकर अशरफ को सुविधाएं मुहैया कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तभी से सद्दाम वांछित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई महीने पहले हुआ था गिरफ्तार 
करीब ढाई महीने पहले गिरफ्तार हुए सद्दाम को बरेली की सेंट्रल जेल टू में तन्हाई की हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में रखा गया। उसकी सभी लोगों से मुलाकात पर पाबंदी लगा दी गई। उसने बरेली में छह लोगों से मिलने के लिए उनके नाम-पता बताए थे। वह लगातार अपनी डिमांड बढ़ा रहा था। वहां से हटाने की मांग भी कर रहा था। 

जिंदा जले आठ बराती: तकनीकी जांच में सामने आई दर्दनाक हादसे की वजह, सुरक्षित मिला कार का CNG सिलिंडर; लेकिन...

10 अक्तूबर को उसे बदायूं जेल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां उसे अस्पताल की पृथक्करण सेल में रखा गया है। इस सेल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी गई है। अभी उसकी किसी से मुलाकात नहीं कराई गई है लेकिन उसने मुलाकात के लिए 10 लोगों के नाम जरूर बताए हैं। इन नामों में उसके कुछ रिश्तेदार और करीबी शामिल हैं। उन नामों की सूची प्रयागराज पुलिस को भेजी गई है। अभी वहां से जवाब नहीं आया है। 

महिला मित्र के चक्कर में पकड़ा गया था सद्दाम
सद्दाम के अलग-अलग तीन लड़कियों से संबंध थे। उनमें दो लड़कियां प्रयागराज और एक दिल्ली की थी। वह उनसे नए-नए नंबरों से कॉल करके बात करता था। उसकी तलाश में जुटी एसटीएफ ने उसकी महिला मित्रों के नंबर सर्विलांस पर लगा दिए थे। सद्दाम ने दिल्ली वाली महिला मित्र से जल्द मिलने को कहा था। इससे पुलिस ने उसकी महिला मित्र के घर के आसपास घेराबंदी कर दी। जैसे ही सद्दाम वहां पहुंचा पकड़ा गया।

दो बार नामों की सूची भेज चुका है जेल प्रशासन
जेल प्रशासन के मुताबिक जैसे ही सद्दाम बरेली से बदायूं लाया गया था। तभी उसने अपने 10 रिश्तेदारों और करीबी लोगों से मिलने की मांग की थी। उसने उनके नाम-पते भी बताए थे। इससे जेल प्रशासन ने अक्तूबर माह में उन नामों की सूची प्रयागराज पुलिस को भेजी थी लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया। पिछले माह के अंत में भी जेल प्रशासन ने एक रिमाइंडर भेजा। अभी उसका भी कोई जवाब नहीं आया है।

जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सद्दाम 10 अक्तूबर को बदायूं जेल लाया गया था। तब से अस्पताल की अलग सेल में रखा गया है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। अभी उससे मिलने कोई नहीं आया है लेकिन उसने दस नाम जरूर बताएं हैं, जिनसे वह मिलना चाहता है। नामों की सूची प्रयागराज पुलिस को भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही उसकी मुलाकात कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed