{"_id":"57937d784f1c1ba07cc4bd4c","slug":"only-bjp-effigy-of-performing-blew-nasimuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर फूंका नसीमुद्दीन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर फूंका नसीमुद्दीन का पुतला
ब्यूरो बदायूं
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रदशऱ्न
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर की बेटी का अपमान बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में स्लोगन के तहत विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सिद्दीकी का पुतला फूंकते हुए विरोध जताया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
पूर्व विधायक महेशचंद्र गुप्ता के नेतृत्व में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ता जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान बृज क्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा नेता दयाशंकर को एक टिप्पणी करने पर पद से हटाने के साथ पार्टी से छह साल के लिए हटा दिया, लेकिन नसीमुद्दीन ने दयाशंकर की बेटी पर अभद्र टिप्पणी की, इसलिए सिद्दीकी को गिरफ्तार किया जाए। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा की तरह ही बसपा भी नसीमुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई करे। इस मौके पर पूर्व विधायक अवनीश सिंह एवं दयासिंधु शंखधार, दीपमाला गोयल, राणा प्रताप सिंह, मोरसिंह लोधी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना, शैलेष पाठक, धर्मेंद्र शाक्य, राजीव कुमार सिंह, चेयरमैन दातागंज राजीव गुप्ता, सीमा राठौर, आरएस पाल, राजेश्वर पटेल, शारदेंदु पाठक, भेष पटेल आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल जुलूस निकालते हुए मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन किया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंकने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सिद्दीकी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पटेल ने कहा कि भाजपा बेटी का अपमान नहीं सहेगी, वह चाहे किसी परिवार की हो। बेटी का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर आलोक माहेश्वरी, सत्यवीर चौहान, राधेश्याम मुन्ना, रूम सिंह, संदीप सिंह, रोहित सिंह, रोहिताश पटेल, अरविंद सिंह, केसी सिंह, मनोज कृष्ण गुप्ता, त्यागी राजपूत, महेश गुप्ता, योगेंद्र कुमार, निरदेश कुमार, महेंद्र पाल शर्मा, पवन शंखधार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नसीमुद्दीन का पुतला फूंकते झुलसे भाजपाई
फोटो 23 बीडीएन 06
बदायूं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला मालवीय आवास पर फूंकने के दौरान जोश में भरे भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी झुलस गए। पुतले में आग लगाने के दौरान भारी भरकम पुतला एक ओर झुक गया, जिससे आग वहां पर मौजूद भाजपाई आग की चपेट में आकर झुलस गए। वहीं भाजपा के एक नेता के पहुंचने पर किसी कार्यकर्ता ने पुतले पर डंडा मार दिया, जिससे आग के कुछ कण, उन पर भी गिर गए।