{"_id":"67797b8be70879129006bc7a","slug":"only-50-of-the-internal-staff-will-be-on-duty-at-the-examination-centers-badaun-news-c-123-1-sbly1001-132179-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ 50 फीसदी आंतरिक स्टाफ ही करेगा ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ 50 फीसदी आंतरिक स्टाफ ही करेगा ड्यूटी
विज्ञापन
बदायूं। बोर्ड परीक्षा में 50 फीसदी आंतरिक और 50 फीसदी बाहरी स्टाफ रहेगा, इस संबंध में बोर्ड कार्यालय ने अपने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही कक्ष निरीक्षक ड्यूटी वाले कक्ष में पहुंचकर वहां अच्छी तरह तलाशी लेंगे। कक्ष निरीक्षक यह भी ध्यान रखेंगे कि कक्ष में नकल संबंधी आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। इस बार बोर्ड कार्यालय ने नियमों में कई परिवर्तन किए हैं। इसके तहत ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र दिया जाएगा, ताकि परीक्षा के दौरान फर्जी शिक्षक ड्यूटी न कर सकें।
क्यूआर कोड लगे कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र में नाम, ड्यूटी का स्थान, फोटो, विद्यालय का नाम, स्नातक का विषय, अध्यापन का विषय, पद, मोबाइल नंबर आदि जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही कहा कि परीक्षा के दौरान कोई भी शिक्षक मोबाइल नहीं रख सकेंगे। अगर किसी शिक्षक ने परीक्षा के दौरान अपने पास मोबाइल रखा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार का कहना है कि बोर्ड कार्यालय द्वारा परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। उनके बारे में सभी केंद्र व्यवस्थापक को इसके बारे में निर्देश दिए हैं।