फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Only 108 Quintals of Wheat Procured in 16 Days; Pace Extremely Slow

Budaun News: 16 दिन में सिर्फ 108 क्विंटल गेहूं खरीद, रफ्तार बेहद धीमी

Wed, 15 Apr 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Only 108 Quintals of Wheat Procured in 16 Days; Pace Extremely Slow
बदायूं। जिले में गेहूं खरीद का कार्य शुरू होने के बावजूद रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। 30 मार्च से जिले के 108 क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया शुरू की गई थी। 16 दिन बीतने के बाद भी स्थिति संतोषजनक नहीं हो सकी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक जिले में महज 108 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है, जो निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम है। इससे खरीद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से जिले को इस वर्ष 62,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अब तक की प्रगति बेहद धीमी है। अधिकारियों के अनुसार, बीते दिनों मौसम की खराबी, बीच-बीच में बारिश और फसल कटाई में देरी के कारण खरीद कार्य गति नहीं पकड़ सका। कई स्थानों पर किसान अभी फसल की कटाई और मड़ाई में ही व्यस्त हैं, जिससे वे क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन




स्थिति का जायजा लेने के लिए डिप्टी आरएमओ अतुल वशिष्ठ ने वजीरगंज और बिल्सी क्षेत्र के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ ने यह भी निर्देश दिए कि केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना, तौल उपकरण और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहें। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप साफ और सूखा गेहूं ही केंद्रों पर लाएं, जिससे खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने पर खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed