फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   one woman died in an attack

शिकरापुर में बदमाशों का धावा, महिला को घायल किया, गंभीर

Sat, 02 Jan 2016 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 02 Jan 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
one woman died in an attack
मंदिर में चोरी करने के बाद घर में घुसे बदमाश
विज्ञापन


शुक्रवार रात बदमाशों ने शिकरापुर गांव को निशाना बनाया। आधा दर्जन बदमाशों ने पहले तो गांव के एक मंदिर में हाथ साफ किया। मंदिर के ताले तोड़कर बदमाश यहां से माइक, बैट्री, एंपलीफायर समेत हजारों रुपये का माल समेट कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने गांव के अहिबरन सिंह के घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने सोते वक्त ही अहिबरन सिंह की पत्नी रूपशीला को दबोच लिया। उससे सेफ की चाबी मांगी। चाबी देने से इंकार करने पर बदमाशों ने रूपशीला के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गईं। जाग होने पर परिवार और पड़ोसी जाग गए। खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाश छत के रास्ते भाग गए। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया है।
इलाके में बदमाश कर रहे धमाचौकड़ी
 इलाके में बदमाशों की धमाचौकड़ी नई बात नहीं है। पिछले दिनों नवादा चौकी इलाके के गांव सिलहरी में खेत पर गन्ना काट रहे किसान के अपहरण की कोशिश हुई थी। घेराबंदी करने पर बदमाश उसे छोड़कर भाग गए थे। इलाके के लोगों ने रात्रि गश्त तेज करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर नियमित गश्त हो तो बदमाशों के हौंसते पस्त हो सकती हैं।
विज्ञापन

कल्याणनगर में समेट ले गए जेवर और सामान
बदायूं। शहर के मोहल्ला कल्याणनगर में प्रदीप सक्सेना के मकान में मीरा सक्सेना किराए पर रहती हैं। शुक्रवार दोपहर मीरा अपने परिवार के साथ बरेली गई थीं। घर पर कोई नहीं था। रात में किसी समय चोरों ने ताला तोड़कर मकान को खंगाला। सुबह जब आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो आवाज लगाई। अंदर से कोई निकाला तो घुसकर देखा तो ताले टूटे थे, सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद मकान मालिक और किराएदार के पुत्र सूचना दी गई। शनिवार दोपहर जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। किराएदार के अनुसार चोर हजारों के जेवर और घरेलू सामान ले गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed