फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Once the water level of the river rose, embankments start monitoring

गंगा का जलस्तर एक बार बढ़ा, तटबंधों पर निगरानी शुरू

Sun, 17 Jul 2016 12:08 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Once the water level of the river rose, embankments start monitoring
गंगा का जलस्तर एक बार बढ़ा, तटबंधों पर निगरानी शुरू - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बिजनौर से छोड़ा 81 हजार क्यूसेक पानी रविवार शाम तक पहुंचेगा
 गंगा में सीजन का सबसे अधिक पानी रिकार्ड किया गया है। हालांकि अभी पानी खतरे के निशान से काफी नीचे है। ऊपरी डैमों से पानी छोड़े जाने के बाद पानी लगातार बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में पानी और अधिक बढ़ेगा। बिजनौर डैम से 81,908 क्यूसेक पानी और आने वाला है जो रविवार की शाम तक कछला गंगा घाट तक पहुंच जाएगा। 
गंगा में पानी बढ़ने का रिकार्ड देखा जाए तो 26 जून को सर्वाधिक पानी 11,529 क्यूसेक पानी था। इस समय कछला में 161.75 क्यूसेक गेज पर पानी था। शनिवार को आज 65,407 क्यूसेक पानी रिकार्ड किया गया जो सीजन का सर्वाधिक पानी है। इसके साथ ही क्यूसेक गेज पर पानी 162.90 रिकार्ड किया गया है। बाढ़ खंड को मिली सूचना के आधार पर 81,908 क्यूसेक पानी बिजनौर डैम से छोड़ा गया है तो रविवार की शाम तक कछला गंगा घाट तक पहुंच जाएगा। पानी बढने की सूचना पर बाढ़ खंड विभाग सतर्क हो गया है। बिजनौर डैम से इस सीजन का सबसे अधिक पानी रविवार की शाम को होगा, इसे देखते हुए बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बांधों पर सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

-----
रामगंगा में घटा पानी  
गंगा में जहां पानी तेजी से बढ़ रहा है, वहीं रामगंगा का पानी कल से कम हुआ है। रामगंगा का रिकार्ड बरेली बाढ़ खंड रिकार्ड कर बदायूं भेजता है। रामगंगा शुक्रवार को 159.380 क्यूसेक गेज पर रही तो शविार को केवल 159.020 क्यूसेक गेज ही रह गई। रामगंगा में कालागढ़ डैम से पानी छोड़े जाने पर ही पानी की बढ़ोतरी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शुक्रवार को गंगा में पानी की स्थिति 
नरौरा डेम से       65,407 क्यूसेक 
बिजनौर डेम से     81,908 क्यूसेक 
हरिद्वार डेम से      58,960 क्यूसेक 
-----
बारिश की स्थिति  
शुक्रवार की सुबह का रिकार्ड 
50 एमएम 
शनिवार की सुबह का रिकार्ड
06 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed