{"_id":"688a7641477cdde76d01c000","slug":"on-the-order-of-the-court-a-case-was-filed-against-ten-people-for-murderous-attack-badaun-news-c-123-1-sbly1018-144219-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट में फैसला न करने पर 10 लोगों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर मूसाझाग थाना पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा निवासी राजकिशोर ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट कराई है। बताया है कि तीन नवंबर 2024 को गांव के ही नन्हे साहू उर्फ हरिओम समेत दस लोगों ने घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौज की। पुलिस को तहरीर दी जिस पर चार नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वह लोग इसी बात से रंजिश मान बैठे। पीड़ित ने बताया कि पांच नवंबर 2024 को समय करीब सुबह 08:30 वह अपने परिवार के साथ घर में था, तभी नन्हे साहू, करन, दिनेश, रुपेंद्र, संजू, अंजली, दामोदर, राजकुमारी,आरती व प्रेमवती हाथों में लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में आकर गाली-गलौज करने लगे। कहने लगे कि तुम लोगों की इतनी हिम्मत कि हम लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उसको वापस ले लो नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें भाई धीरेंद्र, पिता रामपाल व माता रामबेटी को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद जान से मारने की नियत से रस्सी का फंदा गले में डाल दिया। चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए और आरोपियों को ललकारा तो जाने से मारने की धमकी देकर चले गए।
घायलों को लेकर थाने गया, पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली। इलाज के लिए भेज दिया। कई दिनों तक जिला अस्पताल में इलाज चला। पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। मजबूर होकर पीड़ित ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय की शरण ली।कोर्ट ने आदेश दिया जिस पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।