फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On crutches to Bhangra The children made ​​a bang

बैसाखी पर भांगड़ा कर बच्चों ने मचाया धमाल

Wed, 13 Apr 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
On crutches to Bhangra The children made a bang
डांस
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाते हुए बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। छात्रा जहान्वी ने गुरवाणी सुनाई। गुरवाणी सुन सभी भाव विभोर हो गए। बाद में भांगड़ा की धुन पर उन्होंने धमाल किया।
विज्ञापन

बैसाखी मनाने से पहले सबसे पहले प्रार्थना सभा हुई। स्कूल के प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने गुरु गोविंद सिंह की महिमा पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने सिख धर्म की रक्षा और समाज को नई दिशा प्रदान करने के लिए कई ऐसे कार्य किए जो ताउम्र भुलाए नहीं जा सकते। छात्रा जहान्वी ने गुरुवाणी सुनाकर छात्र और छात्राओं को भाव विभोर कर दिया। वाद्ययंत्र से भी गुरवाणी की धुन निकाली गई।
विज्ञापन

छात्राओं ने गुरु गोविंद सिंह का समर्पित गीत भी सुनाया। कार्यक्रम के समापन पर भांगड़ा के दौरान बच्चों ने मस्त होकर नृत्य किया। बच्चों के साथ शिक्षक और शिक्षिकाएं भी झूम उठीं। साथ ही बच्चों को सर्वधर्म समभाव का संदेश भी दिया गया। सराहनीय प्रदर्शन के लिए बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर मीनक्षी शर्मा, रेखा सक्सेना और डांस टीचर प्रशांत आर्य का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बच्चों ने कनेक्ट की डॉट से डॉट
उझानी। स्सल पब्लिक स्कूल में बुधवार को कनेक्टिंग डॉट एक्टिवटी के तहत किंडर गार्डन वर्ग के बच्चों ने डॉट से डॉट कनेक्ट कर चित्र बनाए। प्ले ग्रुप, यूकेजी और एलकेजी के बच्चों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने हौसला बढ़ाया। इस मौके पर भावना गुप्ता, फरहत, आंचल सपरा, कंचन, प्राची, शीबा और रेनू आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed