फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On cane payment DM reprimand imposed

गन्ना भुगतान न करने पर  डीएम ने लगाई फटकार

Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भुगतान न होने पर गन्ने का आवंटन रोकने के निर्देश
द्वारकेश चीनी मिल ने किया पूरा भुगतान, दी बधाई

 करीमगंज चीनी मिल द्वारा अभी तक गन्ना किसानों का मात्र 28 प्रतिशत भुगतान करने पर डीएम सीपी त्रिपाठी ने प्रबंध तंत्र को फटकार लगाते हुए कहा कि बकाया का पूरा भुगतान न होेने तक अगले पेराई सत्र के लिए गन्ने का आवंटन रोक दिया जाए। 
उन्होंने यह निर्देश जिला गन्ना अधिकारी को दिए। शुक्रवार को कलेक्ट्रट स्थित सभाकक्ष में गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुए उन्होंने रोष व्यक्त किया कि पिछले तीन वर्ष से चीनी मिल द्वारा इसी तरह की लापरवाही बरती जा रही है जो अब बर्दाश्त नही की जाएगी। अलबत्ता अन्य पांच चीनी मिलों में से द्वारकेश चीनी मिल फरीदपुर द्वारा शत-प्रतिशत भुगतान करने पर डीएम ने चीनी मिल प्रबंधन को बधाई भी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गन्ना सर्वे का कार्य 30 जून तक पूरा करने का आदेश जिला गन्ना अधिकारी को दिए साथ ही सभी चीनी मिलों से कहा कि शासन स्तर पर किसी तरह की समस्या से उन्हें अवगत कराएं, वह उनका निदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी, बदायूं, बिसौली, रजपुरा, न्यौली, फरीदपुर तथा करीमगंज चीनी मिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed