फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Olympiad winners Rewarded, celebrated Holi

ओलंपियाड के विजेताओं को  पुरस्कृत किया, होली मनाई

Sun, 20 Mar 2016 12:27 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Olympiad winners Rewarded, celebrated Holi
होली मनाई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

ब्लूमिंगडेेल स्कूल में आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण समारोह
 ब्लूमिंगडेल स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर जोन फाउंडेशन की  ओर से आयोजित गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, अंग्रेजी, हिंदी आदि विषयों  के ओलिंपयाड में अपना परचम लहराया। सफल हुए बच्चों को स्कूल में पुरस्कृत किया गया। इसके बाद सभी बच्चों ने होली का लुत्फ उठाया। एक दूसरे को रंग-गुलाल से रंगा। 
गणित में नव्या, मृदुल, अथर्व, प्रष्मि, सुभद्रा,  संस्कृति, सारा, कृष्णा, निमित, वर्षित, इकजोत दुआ, विभोर, रितिक, अनादि, यश आदि को गोल्ड मेडल, मोहम्मद उमर फारूक, पर्व, अनिरूद्ध, सृष्टि, अनुनीत, आर्यन सिंह, कुषाग्र को सिल्वर मेडल, विज्ञान में मुहम्मद उमर फारूक, युग चंद्रा, उनीव हाशमी, यशी, श्रृंग, श्रेया, रिया महाजन, सौभाग्य, मनन, नमनप्रीत, विभोर को गोल्ड मेडल, सुहानी, गौरी, दानिन, याशिका, परिणिति, शुभांगी, प्रणव को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। अंग्रेजी में आरात्रिका, इला, मुस्कान यादव, अमन-ए-आलम, अदिति गोयल, तनिशा, शिवांग, कंप्यूटर में तनिष सोनी, अकुल, रचित, अरूल, अरील, काव्या, अमूल, दीक्षा, प्राज्वल, आर्यमान को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चों के ज्ञान व  आत्म विश्वास का भावना का विकसित होती है। 
विज्ञापन

इसके बाद प्रेम और सौहार्द का प्रतीक होली स्कूल प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाई गई। सभी ने  एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। इस मौके पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरत्ता, अनीता धमीजा, ईशान मेंहदीरत्ता ने विजयी छात्रों को  पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed