फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officers saw CCTV footage, statements for police personnel and victim

Budaun News: अफसरों ने देखे सीसीटीवी फुटेज, पुलिस कर्मियों और पीड़िता के लिए बयान

Thu, 03 Jul 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Officers saw CCTV footage, statements for police personnel and victim
बदायूं। अपहृत किशोरी से एसआई पर दुष्कर्म करने के लगे आरोप की जांच शुरू हो गई है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह को सौंपी है। बुधवार को सीओ उझानी के साथ सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय कादरचौक थाने पहुंचे। दोनों ने थाने के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। महिला आरक्षी और सिपाही के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा पीड़िता के भी बयान दर्ज किए गए। एसआई के कमरे का निरीक्षण किया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कादरचौक थानाक्षेत्र के एक गांव की अपहृत किशोरी ने थाने में तैनात रहे एक एसआई पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। मंगलवार शाम न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने किशोरी को परिजनों को सुपुर्द किया। तब उसने एसआई की करतूत को परिजनों के सामने बयां किया। उसने बताया कि नौ जून की देर शाम को उसे भमुइया गांव निवासी मुज्जकिर, इस्माईलुपर निवासी पप्पू और ममता अगवा कर ले गए थे। एसआई व पुलिस टीम ने उसे तमिलनाडु से पकड़ा।
विज्ञापन

तमिलनाडु से लाते समय ट्रेन में उसके साथ एसआई ने छेड़खानी की। आरोप है 21 जून को उसे कादरचौक थाने लाया गया। एसआई उसे अपने कमरे में ले गया। डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी दी। उसे 23 जून को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। यहां भी उसे चुप रहने की धमकी दी, लेकिन किशोरी ने दावा किया है उसने कोर्ट में एसआई के खिलाफ दुष्कर्म के बयान दर्ज कराए हैं। जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया है। किशोरी के बयान के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ उझानी को सौंपी है। बुधवार को सीओ उझानी व सीओ सिटी कादरचौक थाने पहुंचे। यहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। 21 जून को किशोरी कहां-कहां गई और बैठी। कितने समय तक वह थाने के अंदर रही। किसके साथ रही। इन सब बिंदुओं पर जांच की गई है।
एसआई के साथ तमिलनाडु गई महिला कांस्टेबल पूजा ढाका व कांस्टेबल मोहित कुमार के भी बयान दर्ज किए गए। उनसे ट्रेन में किशोरी किसके साथ थी, इस बारे में बयान लिए गए। अधिकारियों ने एसआई के कमरे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ट्रांसफर के बाद शाहजहांपुर जा चुके एसआई से भी संपर्क कर बदायूं आकर बयान दर्ज कराने को कहा। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। एसआई पर लगे आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाने के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच व दो पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
------------
ढाई लाख रुपये में बेचने का आरोप
किशोरी के परिजनों ने ममता और पप्पू पर आरोप लगाया कि उसने मुज्जकिर के हाथ उनकी को ढाई लाख रुपये में बेटी बेचा था। पुलिस ने आरोपी मुज्जकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पप्पू और ममता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले में सामाजिक संगठनों ने मामला दूसरे समुदाय का होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने का घेराव किया था। आरोप है कि पप्पू को बचाने में पुलिस जुटी है।
------
बरेली की एसपी दक्षिणी ने दर्ज किए किशोरी के बयान
बदायूं। डीआईजी बरेली अजय साहनी के निर्देश पर बुधवार शाम बरेली की एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा कादरचौक थाने पहुंची। उनके साथ एसपी देहात केके सरोज व उझानी सीओ भी पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित किशोरी व परिजनों को थाने बुलवाया। एसपी अंशिका वर्मा ने किशोरी के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने तमिलनाडु से लेकर थाने तक एसआई के व्यवहार के बारे में बताया। अधिकारियों ने सभी के बयान अलग-अलग बैठाकर दर्ज किए है। करीब एक घंटे तक सभी से जानकारी ली गई। एसपी अंशिका वर्मा ने बताया कि उन्होंने पीड़िता के गोपनीय बयान दर्ज किए है। वह अपनी रिपोर्ट डीआईजी को सौपेंगी।

---
कादरचौक थाने में एक दरोगा पर उसी क्षेत्र की किशोरी ने आरोप लगाया हैं। इसकी जांच के लिए महिला आईपीएस अधिकारी को भेजा गया था। उनसे सभी बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट तलब की गई है, महिला अधिकारी की रिपोर्ट और वस्तुस्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा। - अजय कुमार साहनी डीआईजी, बरेली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed