{"_id":"6547e98c38344410e40093e4","slug":"objections-of-up-board-centers-will-be-resolved-by-22-badaun-news-c-123-1-sbly1001-7462-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: यूपी बोर्ड के केंद्रों की आपत्तियों का 22 तक होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: यूपी बोर्ड के केंद्रों की आपत्तियों का 22 तक होगा निस्तारण
Mon, 06 Nov 2023 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की जल्द ही सूची जारी हो सकती है। बोर्ड ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि वह परीक्षा केंद्रों को लेकर आने वाली आपत्तियों का निस्तारण 22 नवंबर तक कर लें।
यूपी बोर्ड की संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची अक्तूबर अंत तक जारी होने वाली थी, लेकिन बाद में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी तिथि में परिवर्तन कर दिया। विभाग के अनुसार तीन से चार दिनों के अंदर सूची जारी हो जाएगी। हालांकि, आगे की तिथियों को परिषद ने स्पष्ट कर दिया है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों को लेकर आने वाली आपत्तियों को प्राप्त करने और उनका निस्तारण करने के लिए 22 नवंबर तक का मौका दिया गया है। उसके बाद शिकायतों के निस्तारण के बाद में समिति से अनुमोदित संस्तुति बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन भेजी जाएगी। 10 दिसंबर को बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। डीआईओएस डाॅ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए लगातार तैयारी की जा रही है।