{"_id":"5740b0194f1c1be71fac78b1","slug":"oath-of-the-war-on-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ जंग की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद के खिलाफ जंग की ली शपथ
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में दिलाई गई शपथ
आतंकवाद विरोधी दिवस के मौके पर जनपद के विभागीय अधिकारियों ने अधीनस्थों को मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाकर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया।
कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में डीएम सीपी त्रिपाठी ने अपर एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव, अपर एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय श्रीवास्तव, जिला राजस्व अधिकारी बदलू प्रसाद, डीपीआरओ राजेश यादव सहित कलेक्ट्रेट परिसर सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस पर अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में भरोसा रखते हुए निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई। साथ ही आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने का तय किया गया। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने विकास भवन स्थित में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाकर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया।