{"_id":"68e0789474adb7e025022b2e","slug":"nursing-student-dead-body-found-hanging-in-chc-campus-in-budaun-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीएचसी के आवास में फंदे से लटका मिला नर्सिंग की छात्रा का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीएचसी के आवास में फंदे से लटका मिला नर्सिंग की छात्रा का शव, हत्या की आशंका
Sat, 04 Oct 2025 07:05 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:05 AM IST
सार
बदायूं के सीएचसी वजीरगंज में तैनात स्टाफ नर्स की बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव सीएचसी परिसर के आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका की बहन से जानकारी करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज में स्टाफ नर्स की बहन का शव सीएचसी परिसर के आवास में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। घटनास्थल को देखकर हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से गोरखपुर शहर की रहने वाली रितू की तैनाती सीएचसी वजीरगंज में स्टाफ नर्स के पद पर है। वह सीएचसी परिसर में बने आवास में रहती है। रितू के माता-पिता अरुणाचल प्रदेश के कटसान में रहकर नौकरी करते हैं। उसकी छोटी बहन ईशा (19 वर्ष) बरेली के एक कॉलेज से जीएनएम का कोर्स कर रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली बवाल में नया खुलासा: IMC मीडिया प्रभारी मुनीर अरेस्ट, मौलाना को खुश करने के लिए पोस्ट डाल भड़काया माहौल
विज्ञापन
करीब 15 दिन पहले वह अपनी बहन रितू के पास सीएचसी वजीरगंज आ गई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। शुक्रवार को रितू अपने मंगेतर के साथ बदायूं किसी काम से गई थी। दोपहर करीब दो बजे उसकी बहन ईशा का शव कमरे में लगे पंखे के सहारे पड़ोस के लोगों देखा तो होश उड़ गए।
घटना की सूचना रितू को दी तो वह बदायूं से वजीरगंज पहुंची। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में अधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
पैर जमीन से टिका मिला
पड़ोस के लोगों ने बताया कि कमरे में पंखे से शव लटका था लेकिन ईशा के पैर जमीन से टिके हुए थे। देखने वाले इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर शव लटकाने का अनुमान लगा रहे हैं। जमीन से पैर लगे होने से मामला संदिग्ध हो गया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही होगा खुलासा
हत्या या आत्महत्या है, इसको लेकर पुलिस भी कुछ बोलने से बच रही है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। साथ ही इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

माता-पिता को दी गई घटना की सूचना
ईशा के माता-पिता अरुणाचल प्रदेश के कटसान में नौकरी कर रहे हैं। उनके पिता रामसुंदर दास को घटना की सूचना दी गई है। मृतका की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
नवंबर में होनी है रितू की शादी
स्टाफ नर्स रितू की शादी क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हो गई है। दोनों प्रेम विवाह कर रहे हैं। दोनों ही परिवार के लोगों को विवाह से कोई एतराज नहीं है। उनकी शादी नवंबर माह तय है। इससे पहले छोटी बहन की मौत से उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवती का शव सीएचसी परिसर के आवास में फंदे पर लटका मिला है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।