फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nrhm

स्वास्थ्य महकमे की खबर लेने आज पहुंचेगी सीबीआई टीम

Tue, 04 Aug 2015 12:20 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 04 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अरबों रुपए के बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई का 4 सदस्यी जांच दल मंगलवार को बदायूं पहुंचेगा। जांच दल के इस दौरे से विभाग में हड़कंप की स्थिति है, क्यों कि सीबीआई प्रकरण से संबंधी रिकार्ड विभाग से मांग चुका है, जिसे वह अंतिम तारीख की मियाद आगे बढ़वाकर भी उपलब्ध नहीं करा सका। इस संबंध में चर्चा रही कि ये जरुरी रिकार्ड गायब हो चुके हैं। हालांकि विभाग रिकार्ड उपलब्ध होने की बात कहता रहा, इस संबंध में सोमवार देर शाम तक सीएमओ ऑफिस में रिकार्ड खंगाले जाते रहे।   
घोटाले की जांच के संबंध में टीम स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ, एसीएमओ और संबंधित पटल लिपकों से पूछताछ कर एनआरएचएम से जुड़े रिकार्ड देख सकती है। जांच संबंध में पूर्व में सीबीआई ने बदायूं के सीएमओ को नोटिस जारी कर एनआरएचएम से जुड़े वर्ष 2005 से 2011 तक के सभी रिकार्ड तलब किए थे। जिन्हें सीबीआई के देहरादून दफ्तर में 20 जुलाई तक उपलब्ध कराया जाना था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग निर्धारित समय तक रिकार्ड सीबीआई के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका, और बाद में इन वर्षों के रिकार्ड गुम हो जाने की बात सामने आयी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने जांच संस्था से रिकार्ड उपलब्ध कराए जाने की मियाद बढ़ा ली, लेकिन बावजूद इसके विभाग रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सोमवार को सीबीआई ने एक और नोटिस भेजकर चार सदस्यी दल बदायूं पहुंचने की जानकारी दी, जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमा सख्ते में आ गया है।
विज्ञापन


वर्जन-
एनआरएचएम प्रकरण में सीबीआई की एक 4 सदस्यी टीम मंगलवार को बदायूं के संबंध में सीबीआई, देहरादून कार्यालय से जानकारी मिली है। हमने जांच में पूरा सहयोग करने के लिए प्रकरण से संबंधित सभी रिकार्ड निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed