फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now the people of other villages Raised the issue of cross

अब दूसरे गांवों के लोगों ने उठाया समपार का मुद्दा

Thu, 12 Mar 2015 12:45 AM IST
बिनावर(बदायूं)
बिनावर(बदायूं) Updated Thu, 12 Mar 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर ब्यौर की मानवरहित क्रॉसिंग को लेकर ग्रामीणों ने फिर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीते दिनों डीआरएम की ट्रेन रोकने के बाद मानवरहित मुद्दे पर घंटे भर वार्ता करने पर मिले आश्वासन पर जहां ग्रामीणों ने सहमति जताना शुरू कर दी थी। वहीं अब दूसरे गांव के लोगों ने फाटक को खिसकाए जाने का विरोध जताना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदर्शन कर उन्होेंने कहा, कि या तो समपार को पुराने स्थान पर ही रखा जाए या फिर जहां है वहां से न खिसकाया जाए। इसे लेकर उन्होंने डीआरएम सहित पूर्वोत्तर रेलवे के शीर्ष अधिकारियों को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मोहम्मदपुर ब्यौर का समपार एनई रेल के अधिकारी मानवरहित क्रॉसिंग होने के कारण बंद करते हुए दूसरी ओर से रास्ता दे रहे थे, लेकिन इस बात का विरोध दर्जन भर गांव के लोगों ने करना शुरू कर दिया और पटरी पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। लंबे प्रदर्शन के बाद हाल ही में निरीक्षण पर आए डीआरएम की ट्रेन को रोकने के बाद समपार के मुद्दे पर तुरंत निर्णय लिए जाने की मांग की गई, तो बीच का हल निकालते हुए दूसरी जगह बनाए जा रहे समपार को मोहम्मदपुर ब्यौर की तरफ 250 मीटर खिसकाए जाने पर सहमति हुई। इस पर कुछ को छोड़कर अधिकतर ग्रामीणों ने सहमति जता दी और ट्रेन को जाने दिया। वहीं अब दूसरे गांव के लोगों ने फाटक को खिसकाए जाने का विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदर्शन कर पलियाझंडा, ददमई, ओझा आदि गांव के लोगों ने कहा कि समपार के खिसकाए जाने पर उनकी दूरी बढ़ जाएगी। उन्होंने इस संबंध में रेल अफसरों को ज्ञापन भेज मानवरहित क्रॉसिंग को पहले वाली जगह रखने या फिर जहां मौजूदा में क्रॉसिंग बनाई गई है वहां न खिसकाए जाने की मांग रखी। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed