फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Not have the resources ! How to deal with beaten

संसाधन हैं नहीं! निपटेंगे कैसे

Sun, 05 Apr 2015 07:53 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 05 Apr 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन

दमकल विभाग एक बार फिर से संसाधनों के अभाव में अग्निकांडों से मुकाबला करेगा। जिले में हर साल अग्निकांडों से जन-धन की काफी हानि होती है। स्थिति यह है कि अग्निकांडों से निपटने के लिए विभाग के पास सिर्फ तीन फायर ब्रिगेड और एक पंपिंग सेट है। स्टाफ की भी काफी किल्लत है।

विज्ञापन

अग्निकांडों का सीजन शुरू हो चुका है। पिछले दिनों बिसौली में कॉस्मेटिक गोदाम में लगी आग से करीब 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। तीन दिन पहले कादरचौक क्षेत्र के रामताल गांव में हुए अग्निकांड में तीन घर राख हो गए थे। यहां आठ साल की एक बच्ची की भी जिंदा जलकर मौत हो गई थी। फायर स्टेशन के नाम पर जिले की बिसौली, बिल्सी और दातागंज तहसील में कुछ नहीं है। सहसवान तहसील में फायर स्टेशन जरूर है। यहां संसाधन के नाम पर एक फायर ब्रिगेड है।
विज्ञापन


दूरदराज के इलाकों में होती है तबाही
बदायूं। अग्निकांडों से ज्यादातर तबाही दूर-दराज के इलाकों में होती है। बदायूं से बिसौली तहसील क्षेत्र के कस्बा ओरछी की दूसरी करीब 65 किलोमीटर है। अगर बिसौली तहसील क्षेत्र में कोई अग्निकांड होता है तो फायर ब्रिगेड को पहुंचने में दो घंटे लग जाते हैं। बिसौली में फायर स्टेशन न होने से अग्निकांडों तबाही का सबब बनते हैं। इसी तरह दातागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हजरतपुर की दूरी बदायूं से करीब 60 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
घनी आबादी में हाईडेंट बने परेशानी
बदायूं। फायर ब्रिगेड में पानी भरने के लिए शहर में 18 हाईडेंट हैं। इनमें ज्यादातर घनी आबादी में होने की वजह से फायर ब्रिगेड वहां तक पहुंच ही नहीं पाती। मोहल्ला खंडसारी और छह सड़का के हाईडेंट तो विलुप्त हो गए हैं। नगर पालिका को इनसे कोई सरोकार नहीं है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड में लिए महिला अस्पताल, कोतवाली सदर, वाटर वर्क्स में नलकूप से पानी भरने की व्यवस्था है। यह इलाके भी घनी आबादी में है।


सीमित संसाधनों के जरिए दमकल विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दमकल विभाग की पूरी कोशिश है कि अग्निकांडों से जन-धन हानि न हो। अगर कोई हाईडेंट खराब है, तो उसे ठीक कराया जाएगा। बिसौली और दातागंज में फायर स्टेशन खोलने के प्रस्ताव हैं। -श्रीनिवास शर्मा, जिला अग्निश्मन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed