{"_id":"6aa858d078c7c6ec730271f5","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-former-mlas-son-badaun-news-c-123-1-ba11032-173158-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
विज्ञापन
बदायूं। मुंबई की युवती की गला दबाकर हत्या की कोशिश और मारपीट के मामले में गायब चल रहे पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटे अबूजर खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
हाल ही में अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त होने के बाद अब कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। वारंट जारी होते ही अलापुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। पीड़िता ने अबूजर खान के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि अभियुक्त ने युवती को धमकाया और उसे जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी गायब चल रहा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी अबूजर खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संवाद