{"_id":"6654e3b4814200c3a40c2eb6","slug":"no-relief-from-heat-for-seven-days-stay-safe-badaun-news-c-123-1-sbly1001-119427-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गर्मी से सात दिन तक राहत के आसार नहीं, रखिए बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गर्मी से सात दिन तक राहत के आसार नहीं, रखिए बचाव
विज्ञापन
धूप से बचाव को चेहरे को कपड़े से ढक्कर निकलती महिलाएं। संवाद
बदायूं। तन झुलसाऊ गर्मी व लू के प्रकोप से सोमवार को जनजीवन प्रभावित रहा। पशु-पक्षी भी परेशान हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को तापमान और बढ़ने के आसार हैं। अभी एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं।
सोमवार को अधिकतम पारा 47.9 और न्यूनतम पारा 34.2 दर्ज किया गया। लू के प्रकोप से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोग एसी, कूलर व पंखों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन वह भी ज्यादा प्रभाव डालते नजर नहीं आ रहे।
बाजारों में खरीदारी के लिए जाने वाले लोग सिर व मुंह को ढककर ही बाहर निकल रहे हैं। आने वाले चार-पांच दिन में तापमान यूं ही बना रहेगा। मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षी, जानवरों भी गर्मी की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी से निजात पाने की कोशिश
कुंवरगांव। गर्मी में आज-कल हर कोई परेशान है। कुंवरगांव कस्बे में एक जगह तालाब में कुछ पानी भरा हुआ था तो गर्मी से निजात पाने के लिए बंदरों का एक झुंड वहां पर पहुंच गया। पानी में नहाकर गर्मी से निजात पानी की कोशिश करते रहे है। ऐसे में बंदर पानी में अठखेलियां करते हुए नजर आए। संवाद