फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No improvement in power supply even after the transfer of XEN

एक्सईएन पर तबादले की गाज के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं

Mon, 12 Jul 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
No improvement in power supply even after the transfer of XEN
बदायूं। बिजली कटौती के कारण एक्सईएन विद्युत वितरण खंड वाईएस राघव का तबादला होने के बाद भी बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हुआ है। रविवार को भी घंटों कटौती की गई। शहर में पनबड़िया और कचहरी उपकेंद्रों के साथ ढाक वाली ज्यारत, मीरा जी चौकी उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों के लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दातागंज तिराहा के पास लाइन टूटने से भी समस्या हुई। बेहिसाब बिजली कटौती के कारण पावर कॉरपोरेशन के कई अन्य अधिकारी भी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के रडार पर हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम वाईएस राघव की गिनती जिले में पावर कॉरपोरेशन के सख्त अधिकारियों में होती थी, लेकिन वह प्रथम खंड में लोड बैलेंसिंग में फेल रहे। पिछले करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी के बीच अंधाधुंध बिजली कटौती के कारण वह ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के रडार पर आ गए। शनिवार को खुद ऊर्जा मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बदायूं समेत प्रदेश के जिलों में बिजली सप्लाई की समीक्षा की तो बदायूं का प्रथम खंड फेल हो गया। इसके चलते एक्सईएन का तबादला गोंडा जिले में कर दिया गया। इसके बाद भी शहर समेत जिले में बिजली सप्लाई की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। रविवार को भी शहर में घंटों बिजली कटौती की गई। शहर में दो बजे से पांच बजे तक बिजली कटौती हुई। इसके बाद भी पनबड़िया और कचहरी उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों में ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

रविवार को बारिश के दौरान कुछ समस्या आई थी। दातागंज तिराहा के पास एक पेड़ भी लाइन पर गिर गया था। इस कारण कुछ समय के लिए कटौती करनी पड़ी। लाइनों को ठीक करने के बाद सप्लाई बहाल कर दी गई है। अगर कहीं कोई समस्या है तो उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज गोवाड़ी, एसडीओ पनबड़िया
दबतोरी स्टेशन के पास बिजली लाइन टूटी, बड़ा हादसा टला
दबतोरी। रेलवे स्टेशन के पास आसफपुर-बिसौली रोड पर रविवार शाम करीब चार बजे बारिश के बीच बिजली लाइन टूट कर गिर गई। जहां पर लाइन टूटी वह इलाका काफी व्यस्त माना जाता है। जब लाइन टूटी को सप्लाई चालू थी। इससे यहां हड़कंप मच गया। लाइन टूटने से कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। गनीमत रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। गौर करने वाली बात यह है कि दबतोरी में ज्यादातर बिजली लाइनें जर्जर हैं। अक्सर लाइनें टूटती रहती हैं। इससे लोगों को बिजली कटौती का सामना करना होता है।

मनमाने ढंग से बिजली कटौती पर रोष जताया
बदायूं। शहर समेत जिले में मनमाने ढंग से बिजली कटौती पर बदायूं यूथ ने रोष जताया है। राजकुमार पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अध्यक्ष जिया अंसारी ने कहा कि बिजली सप्लाई और कटौती का कोई शेड्यूल नहीं है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी मोबाइल स्विच ऑफ कर लेते हैं। मामूली बारिश में ही अंडर ग्राउंड लाइनों में फाल्ट हो जाते हैं। राजकुमार पाल ने कहा सप्लाई में सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर फिदा हुसैन, ख़ालिद अहमद, मोहम्मद आजम, रेहान अंसारी, मयंक दीक्षित, अनवर चंगेजी, सौरभ, महेंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed