फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No action taken, sawing continued on green trees on the second day as well

Budaun News: कार्रवाई नहीं, हरे पेड़ों पर दूसरे दिन भी चलता रहा आरा

Tue, 06 Aug 2024 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
No action taken, sawing continued on green trees on the second day as well
बिसौली के धनूपुरा गांव में पेड़ काटते मजदूर, पास में खड़ा ठेकेदार। संवाद
बदायूं। जामुन के हरे भरे पेड़ों का कटान ठेकेदार द्वारा दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था तो डीएफओ प्रदीप वर्मा ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन दूसरे भी कटान होने से क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा है। लोगों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ही क्षेत्र में हरे पेड़ काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील बिसौली क्षेत्र के ब्लॉक क्षेत्र आसफपुर के गांव धनूपुरा में रेलवे लाइन के किनारे एक जामुन का बाग गांव के ही हनीफ का है। उसने बाग में खड़े पेड़ों को बिसौली के एक ठेकेदार को बेच दिए। अब कटवाने का काम एक रेंजर कर रहे हैं। रविवार को हरे पेड़ काटे जाने का वीडियो वायरल हुआ, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह रहा है कि ठेकेदार ने सोमवार को भी आठ हरे पेड़ जमीन पर गिरा दिए। मजे की बात यह है कि अनुमति का रविवार को आखिरी दिन था इसके बाद भी सोमवार को भी पेड़ काटे गए। दस पेड़ों की अनुमति विभाग ने दी, लेकिन अब तक 23 पेड़ ठेकेदार काट चुका है।
विज्ञापन



दस पेड़ों की अनुमति दी गई है। वही काटे जा रहे है। बिसौली के रेंजर को बता दिया गया है कि दस से अधिक पेड़ नहीं काटे जाएं। अनुमति के हिसाब से ही पेड़ काटे जा रहे हैं। -प्रदीप वर्मा, डीएफओ, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed