फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NHM employees' strike ends, Rs 34 crore budget releasedNHM employees' strike ends, Rs 34 crore budget released

Budaun News: एनएचएम कर्मचारियों का धरना समाप्त, 34 करोड़ का बजट जारी

Sat, 23 May 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
NHM employees' strike ends, Rs 34 crore budget releasedNHM employees' strike ends, Rs 34 crore budget released
बदायूं। शासन की ओर से 34 करोड़ रुपये के बजट जारी होने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की ओर से शुरू किए गए धरना-प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद में एनएचएम के लगभग 1200 अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं। जिन्हें पिछले दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ था। कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के लगातार पत्राचार के बाद शासन ने यह बजट जारी किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 34 करोड़ रुपये शासन से मिले हैं। प्राथमिकता के रूप में मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी ने बताया कि प्रांतीय स्तर पर वार्ता और शासन से बजट जारी होने के बाद कर्मचारियों को भुगतान का आश्वासन मिला, इसके चलते धरना समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी कर्मचारियों के खातों में मानदेय भेज दिया जाएगा। वहीं, सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि विभाग पहले से ही इस मामले में लगातार शासन को पत्राचार भेज रहा था। अब बजट प्राप्त हो चुका है और जल्द ही सभी कर्मचारियों का मानदेय जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल जिले में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और किसी प्रकार की बाधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed