{"_id":"698cdad77b6328ffac036846","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-noose-badaun-news-c-123-1-bdn1036-157114-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव
Thu, 12 Feb 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली के गांव गुधनी में बुधवार शाम एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है।
गांव गुधनी निवासी अशोक कुमार पुत्र मलखान सिंह की शादी करीब नौ माह पूर्व सिरासोल गांव निवासी उजाला देवी (22) पुत्री राकेश कुमार के साथ हुई थी। बुधवार शाम उजाला अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोला गया तो वह चुन्नी का फंदा बनाकर लटकी मिली। बताया जाता है कि उजाला का पति अशोक कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी सास मौजूद थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।