फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   newborn baby throw away

उसहैत इलाके में बोरी में बंद करके फेंका नवजात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
newborn baby throw away
बदायूं। उसहैत इलाके में एक नवजात शिशु बोरे में बंदकर जंगल में फेंक दिया गया। लोगों ने उसके रोने की आवाज सुनी तो पुलिस और चाइल्ड लाइन को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने बच्चे को महिला अस्पताल के एमएनसीयू में भर्ती करा दिया है। फिलहाल नवजात स्वस्थ बताया जा रहा है। ग्राम रूपापुर निवासी ग्रामीण गुरुवार सुबह जंगल की ओर काम करने गए थे। तभी उन्होंने जंगल में पड़े बोरे से एक नवजात बच्चे की रोने की आवाज सुनी। सुनसान जंगल में नवजात की आवाज सुनकर वह दंग रह गए। जब उन्होंने नजदीक जाकर बोरा खोला तो उसके अंदर नवजात शिशु हिलडुल रहा था। उन्होंने ये देखकर तुरंत यूपी 112 पुलिस के सूचना दी। जिससे कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक गांव के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते ये खबर आग की तरह फैल गई। चूंकि नवजात लड़का था इसलिए लोग अनुमान लगा रहे हैं कि किसी बिन ब्याही मां ने बालक को फेंका होगा। रात में उसकी घर के अंदर डिलीवरी हुई होगी। लोकलाज के डर से उसे बोरे में बंदकर फेंक दिया गया। पुलिस नवजात को महिला अस्पताल के एमएनसीयू ले गई और उसे भर्ती करा दिया गया। इसकी सूचना पर चाइल्ड के जिला कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस बारे में बाल कल्याण समिति को भी सूचना दी गई है। फिलहाल नवजात का इलाज चल रहा है। उसके बाद ही तय किया जाएगा कि बच्चा कहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed