फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   New twist in the murder of two women in Badaun

दो महिलाओं की हत्या में नया मोड़: कोल्ड स्टोर में मिले घटना से जुड़े कई साक्ष्य, दुष्कर्म की भी आशंका

Sat, 08 Jul 2023 12:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 12:20 PM IST
सार

बदायूं शहर की दो महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई बरेली रोड स्थित राम कोल्ड स्टोर के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस को कोल्ड स्टोर में कई साक्ष्य मिले हैं। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
New twist in the murder of two women in Badaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं की दो महिलाओं की हत्या के मामले में सिविल लाइंस पुलिस खुलासे के काफी नजदीक पहुंच गई है। पुलिस को कोल्ड स्टोर में हत्या से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। पुलिस का पूरा शक कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे और एक अन्य युवक पर है। दोनों महिलाओं से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई और फॉरेंसिक टीम खेड़ा नवादा में बरेली रोड पर स्थित राम कोल्ड स्टोर पहुंचे। यहां सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक गहनता से छानबीन की गई। बताया जा रहा है कि इस समय कोल्ड स्टोर में केवल आलू ठंडा करने की मशीन चल रही है। पिछले कई दिन से आलू की छंटाई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये स्मार्ट सिटी है: यहां तैरकर जाना है, बारिश से सड़कों पर 'सैलाब', बेडरूम तक पहुंचा पानी; देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जुलाई को कोल्ड स्टोर में आलू की छंटाई हुई थी या नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि महिला मजदूर ठेकेदार ने उस दिन कोल्ड स्टोर में आलू की छंटाई होना बताई थी। उसका कहना था कि दोनों महिलाएं दोपहर करीब तीन बजे आलू की छंटाई के दौरान ही लघुशंका जाने की बात कहकर बाहर निकलीं थीं। इसके बाद दोनों महिलाएं कहां गईं या फिर कोल्ड स्टोर में कहीं मौजूद रहीं। पुलिस इन बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।

ऐसे जुड़े कोल्ड स्टोर से तार 

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस की छानबीन के दौरान कोल्ड स्टोर से एक महिला का दुपट्टा, तिरपालनुमा पन्नी और रस्सी बरामद हुई। ऐसी ही पन्नी में दोनों महिलाओं के शव बंधे मिले थे, जो रस्सी बरामद हुई, उसी तरह ही रस्सी के टुकड़े काटकर पन्नी के छोर बांधे गए थे। इस बात से पुलिस को लग रहा है कि हत्या के तार कोल्ड स्टोर से ही जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें- हत्या का खुलासा: प्रेमी बोला- आ जाऊं...जवाब मिला हां और फिर मौत; प्रेमिका के पति और देवर ने मारी तीन गोलियां

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या करने के बाद महिलाओं के शव ले जाकर उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव के नजदीक सड़क किनारे फेंके गए। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि दोनों महिलाओं की हत्या तीन जुलाई को ही कर दी गई थी। इससे शव काफी हद तक खराब हो गए। 

पुलिस का शक कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे पर भी है, उससे पूछताछ जारी है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। उससे भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड का एक-दो दिन में खुलासा कर दिया जाएगा।

दोनों महिलाओं से दुष्कर्म की भी आशंका

दोहरे हत्याकांड में अभी हत्यारोपियों के चेहरे सामने नहीं आए हैं लेकिन महिलाओं की हत्या के पीछे दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा यह भी हो सकता है कि हत्यारोपी महिलाओं से पीछा छुड़ाना चाह रहा हो।

कार या ऑटो से ले जाकर डाले गए थे शव

सिविल लाइंस पुलिस ने जिस व्यक्ति को पकड़ा है। वह एक ऑटो ड्राइवर बताया जा रहा है। अनुमान है कि दोनों महिलाओं के शव ऑटो या किसी कार में रखकर उसहैत ले जाए गए। थाना पुलिस वाहन की पुष्टि करने में लगी है।

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया था। कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे से भी पूछताछ की गई है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed