फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Net public service ' Triveni ' The trick was slow

नेट की जनसेवा ‘त्रिवेणी’ की चाल पड़ी धीमी

Sun, 31 May 2015 07:41 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 31 May 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन

भारत सरकार की बहुउद्देशीय जन साधारण की नेट सेवा त्रिवेणी के जरिए सुविधा देने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। 180 केंद्रों का पंजीकरण भी हो चुका है। अभी इसका पंजीकरण जारी है। इसके तहत गांव-गांव और शहरों के वार्ड दर वार्ड नेट सेवा का विस्तार होना है। आमजन को त्रिवेणी के केंद्र आवंटन किए जाएंगे। हालांकि नेट सेवा के विस्तार को अभी काफी गुंजाइश है। जिला मुख्यालय पर एनआईसी इसके लिए आवंटन का जिम्मा संभालेगी। फिलहाल इसकी चाल मंथर है। राज्य सरकार से कुछ सेवाओं को टाइअप भी होना है। अगर, त्रिवेणी केंद्रों की स्थापना बहुतायत में हो जाती है तो पहले से चल रही लोकवाणी जैसी पूर्व में चल रही व्यवस्था पर भारी पड़ेगी। फिलहाल इसके लिए जिले में 180 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

विज्ञापन

यहां बता दें कि अब तक लोकवाणी के जरिए विभिन्न नेट सेवाएं लोग ले रहे थे। लोकवाणी के लिए आवेदक को 10 हजार रुपये जमा करने होते थे और सालाना 2500 रुपये शुल्क जमा करना होता था। इससे प्रथक भारत सरकार ने त्रिवेणी के आवेदकों को निशुल्क व्यवस्था की है। केवल सेटअप उन्हें अपना लगवाना होगा। इसमें महिला आवेदकों को वरीयता रखी गई है।
विज्ञापन

सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में आए निर्देशों पर उन्होंने काम शुरू कर दिया है। एक महीना पूर्व त्रिवेणी के सीइओ डॉ. डीके त्यागी आईएएस के साथ उनकी वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने वार्ड और गांव में मिलेगी सुविधा
कॉमन सर्विसेज सेंटर की सुविधा अब शहर के कोने-कोने और गांव-गांव में होगा। नेट की उपलब्धता वाले हर गांव में त्रिवेणी के सेंटर मिल रहा है। इसके लिए आवेदनों पर पंजीकरण का काम एनआईसी बदायूं कर रही है।

बिजनेस-2-सिटीजन और गवर्मेंट-2-सिटीजन
नेट सुविधा का दायरा लोकवाणी से अधिक है। इस नई सुविधा में बिजनेस-2-सिटीजन और गवर्मेंट-2-सिटीजन दोनों का लाभ मिलेगा। डिस, मोबाइल चार्ज, इंश्योरेंस, बिल भुगतान, रेलवे टिकट जैसी सुविधाएं तो मिलेगी ही अपोलो टेलीमेडिसन, बैंकिंग, बीमा आदि की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल, पेन कार्ड, किसानों के रजिस्ट्रेशन आदि की भी सुविधा होंगी।

प्रदेश की सेवाओं का होना है टाइअप
आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों समेत सरकारी 25 सुविधाएं लोकवाणी की तरह ही काम करेंगी। इसमें आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों की सेवाओं को प्रदेश सरकार से टाइअप होना है। इसके बाद स्वत: ही इसकी चाल तेज हो जाएगी। केंद्र की नेट सेवा लोगों को पसंद आएगी।     


कॉमन सर्विसेज सेंटर त्रिवेणी बहुआयामी योजना है। जो बेरोजगार युवक-युवतियों को आय का साधन बनेगी और जन सुविधा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगी। लोगों के घर के पास ही यह सुविधा मुहैया हो जाएगी। इसके लिए उनके यहां तेजी से काम शुरू कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार की कुछ योजनाओं को इससे जोड़कर और मजबूती दी जानी है।  
- राजेश कुमार शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed