{"_id":"58499df14f1c1b104f449f3c","slug":"nephew-and-uncle-is-normal-after-note-baned","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बंदी के बाद नरम पड़ गए चाचा-भतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बंदी के बाद नरम पड़ गए चाचा-भतीजे
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद नरम पड़ गए चाचा-भतीजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाचा-भतीजे जिस संपत्ति को लेकर लड़ रहे थे, नोटबंदी के बाद वो रकम कागज का टुकड़ा हो गई। इसलिए झगड़ा समाप्त हो गया। सपा की अंदरूनी कलह पर यह कहना है केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का। गुरुवार को साध्वी भाजपा की परिवर्तन यात्रा लेकर जरीफ नगर पहुंची। स्वागत सभाओं में उन्होंने सपा सरकार की खामियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती, उसको सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया भी मौजूद रहे।
परिवर्तन यात्रा का बिसौली, सहसवान, उघैती, इस्लामनगर, ओरछी चौराहा, जरीफनगर, दहगवां समेत तमाम स्थानों पर स्वागत किया गया। बिसौली नगर के कृषि ग्राउंड में हुई सभा में साध्वी ने लोगों से सवाल किया कि नोटबंदी से कोई परेशानी है तो लोगों ने हाथ हिलाकर न कहा। उन्होंने कहा कि किसान और गरीब को नहीं बल्कि परेशानी विपक्षी नेताओं को जिन्होंने अपना कालाधन जमा कर लिया है। सभा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि भाजपा की गाड़ी लखनऊ के स्टेशन पर पहुंचने वाली है, जबकि सपा की गाड़ी वहां से छूटने वाली है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य और संचालन अजय पाराशरी ने किया। बिसौली की सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक, महामंत्री शारदेंदु पाठक, अशोक भारती, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर आदि मौजूद रहे। सहसवान में परिवर्तन यात्रा के स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष अंबरीश वर्मा, आशुतोष वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। जरीफनगर और दहगवां में निरंजन ज्योति ने स्वतंत्रता सेनानी चौधरी बदन सिंह की मूर्ति पर माला पहनाकर नमन किया। यहां जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, मंयक गुप्ता, जफर अली सैफी आदि ने स्वागत किया। जरीफनगर में विश्वजीत गुप्ता, राजकुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, राजेश यादव ने स्वागत किया। उघैती में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, महाराज सिंह, भानूप्रताप सिंह, आदि ने 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। ओरछी चौराहा पर अमित मथुरिया, मिथुन शर्मा और इस्लामनगर में पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, धीरेंद्र यादव रामवीर शर्मा आदि ने स्वागत किया।
परिवर्तन यात्रा में फंस गई नीली बत्ती लगी कार
बदायूं। गुरुवार रात करीब आठ बजे पहुंची परिवर्तन यात्रा के काफिले में नीली बत्ती लगी एक कार फंस गई। इसकी जानकारी होने पर सीओ सिटी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे और कार को निकलवाया। इस दौरान इंदिरा चौक पर स्वागत कर रहे भाजपाइयों को आगे बढ़कर स्वागत करने के लिए कहा गया। शहर में भी कई नेताओं ने परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
आज मिशन कंपाउंड में होगी सभा
बदायूं। शहर के मिशन ग्राउंड में परिवर्तन यात्रा की सभा दोपहर दो बजे से होगी। शहर में सभा के लिए पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल, पूर्व विधायक महेश गुप्ता के अलावा जिला और शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने तैयारी की है।