फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Neighbor misdeed a nine year old girl

बदायूं में बच्ची से दरिंदगी: मासूम से आरोपी ने मंगवाया बीड़ी का बंडल, बहाने से घर में ले जाकर किया दुष्कर्म

Sat, 09 Apr 2022 08:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Apr 2022 08:01 PM IST
सार

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बालिका से दुष्कर्म हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीओ बिल्सी बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि बालिका की हालत ठीक है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Neighbor misdeed a nine year old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में नौ साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही बालिका को पड़ोस में रहने वाला 42 वर्षीय व्यक्ति बहाने से अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मामला शनिवार दोपहर बाद का है। उस वक्त थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके साथ मोहल्ले के अन्य बच्चे भी थे। उसी समय पड़ोस का 42 वर्षीय रामभरोसे बालिका के नजदीक पहुंचा। उसने बालिका को दस रुपये दिए, बोला एक बीड़ी का एक बंडल ले आना और अपने लिए खाने के लिए चीज ले आओ। वह रुपये देकर अपने घर के दरवाजे पर खड़ा हो गया। जैसे बालिका दुकान से बंडल लेकर उसके पास पहुंची, आरोपी ने उसे बहाने से अपने घर के अंदर ले गया। जानकारी के अनुसार आरोपी के दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। वह दोनों दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं। दस साल पहले रामभरोसे की पत्नी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


घर पर अकेला होने का फायदा उठाकर आरोपी रामभरोसे ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बालिका रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंची। परिवार वालों के पूछने पर बालिका ने सब कुछ बता दिया। इस पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी अपने घर से निकलकर खेतों की ओर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए गेहूं के खेत में जाकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी रामभरोसे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को रविवार को जेल भेजा जाएगा। अभी उससे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed