{"_id":"6813cffb91f402784d05b26d","slug":"neet-exam-will-be-held-on-4th-2839-candidates-will-appear-in-seven-centers-badaun-news-c-123-1-bdn1010-138599-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नीट परीक्षा चार को, सात केंद्रों पर बैठेंगे 2839 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नीट परीक्षा चार को, सात केंद्रों पर बैठेंगे 2839 परीक्षार्थी
विज्ञापन
बदायूं। नीट की परीक्षा चार मई को सात परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसको लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। परीक्षा में 2839 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर आधा घंटे पहले पहुंचना होगा ओर सभी की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे- मोबाइल, कैलकुलेटर आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों व कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के मानकों के अनुसार एक कक्ष में अधिकतम 24 परीक्षार्थियों ही बैठाए जाएंगे। परीक्षा के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में किसी भी फोटो कॉपी की दुकान, साइबर कैफे, पीसीओ आदि परीक्षा के दौरान नहीं खुलेंगे।
डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि केदारनाथ महिला इंटर काॅलेज में 480 परीक्षार्थी, एनएमएसएनदास पीजी काॅलेज में 480, श्रीकृष्णा इंटर काॅलेज में 720, पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज में 384, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में 384, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर में 288, हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर काॅलेज में 103 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।