फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   navratra

मइया के कूष्मांडा स्वरूप की श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

Wed, 06 Apr 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
navratra
नगला मंदिर स्थित माता रानी के दर्शन करती बालिका। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को विभिन्न मंदिरों में कूष्मांडा माता की पूजा अर्चना के साथ मनौतियां मांगी गईं। इस दौरान नगला समेत सभी मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन

नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। कूष्मांडा के रूप में आदि शक्ति दुर्गा का चौथा रूप भक्तों को संतान देने वाला है। शहर के नगला मंदिर के पंडित पवन शर्मा ने कहा कि देवी का यह रूप ऐसा है कि वह सूर्य के भीतर भी निवास कर सकती हैं। यह रूप भी सूर्य की तरह चमक रहा है। कहा जाता है कि जब चारों ओर अंधेरा फैला हुआ था। ब्रह्मांड नहीं था, तब देवी कूष्मांडा ने मुस्कुराते हुए ब्रह्मांड की रचना की। देवी का यह रूप ही पूरे ब्रह्मांड का रचयिता है। इनकी उपासना से भक्तों को गति, ज्ञान, प्रेम, ऊर्जा, श्रेष्ठता, आयु, यश, बल, स्वास्थ्य और संतान सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

नगला मंदिर के बाहर मंगलवार को भी मेले जैसा माहौल रहा। कई दुकानें सजी रहीं जहां महिलाओं ने खरीदारी की। शहर व देहात के दूसरे देवी मंदिरों में भी पूजन को भक्तों की भीड़ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। नवरात्र के चौथे दिन नगर के मंदिरों में भक्तों ने मां कूष्मांडा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। नगर के मोहल्ला नंबर छह में सांई मंदिर पर समाजसेवी दीपक चौहान ने माता रानी के भक्तों को फलों का वितरण किया। इस मौके पर राहुल वार्ष्णेय, विजनेश सोलंकी, राजेश सिंह, राजीव पाठक, अखिलेश सोलंकी, मोनू राठौर, अजय कुमार, अनुज राठौर, राहुल कुमार, भगवत शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed