फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Navalpur people will get rid of broken roads

नवलपुर वालों को टूटी सड़कों से मिलेगी निजात

Tue, 06 Jul 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Navalpur people will get rid of broken roads
बदायूं। ब्लॉक समरेर की ग्राम पंचायत नवलपुर महमूदपुर अभी विकास से काफी दूर है। बड़ी ग्राम पंचायत होने के बावजूद यहां पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर नहीं है। लोगों को स्वच्छ जल नसीब नहीं हो पा रहा है। गांव में अभी काफी सड़कें टूटी हुई हैं।
विज्ञापन

गांव में बारिश के दिनों में सड़कों पर जलभराव की समस्या आम है। इस बार गांव वालों ने परास्नातक महिला आरती पांडेय को प्रधान चुना है। नव निर्वाचित प्रधान ने ग्रामीणों की सभी समस्याओं को दूर करने का वादा किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत- नवलपुर महमूदपुर
- आबादी- 5021
- मतदाता-1779
- शैक्षिक योग्यता-67 प्रतिशत
- खास पहचान-गांव में शिव मंदिर
समस्याएं
- जूनियर हाईस्कूल तक विद्यालय नहीं है
- स्वच्छ पेयजल की दिक्कत
- ग्राम पंचायत की टूटी सड़कें
- गांव में एक भी सड़क सीसी नहीं
- ग्राम पंचायत में खेल मैदान न होना
- पथ प्रकाश व्यवस्था
- टूटी नालियां, जलभराव की समस्या
गांव वालों की जो भी समस्याएं है उसकी लिस्ट तैयार की जाएगी। ताकि उसके हिसाब से प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को निस्तारण कर सकें। बालिका शिक्षा पर विशेष जोर रहेगा। गांव में पेयजल, टूटी सड़कों आदि का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरती पांडेय, प्रधान
गांव में अभी काफी विकास होना है। जो समय की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए पढ़ी-लिखी महिला को प्रधान के रुप में चुना है। - नरेश चंद जौहरी, ग्रामीण

गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है, खासतौर पर बालिका शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। अभी गांव में एक भी जूनियर हाईस्कूल नहीं है। - सुनील कुमार पांडेय, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed