फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   National Olympiad exam was conducted to test the knowledge and logical ability of the students.

Budaun News: विद्यार्थियों के ज्ञान और तार्किक क्षमता की परख के लिए हुई नेशनल ओलंपियाड परीक्षा

Sat, 08 Nov 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
National Olympiad exam was conducted to test the knowledge and logical ability of the students.
जीलॉट पब्लिक स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करते छात्र-छात्राएं।
बदायूं। जीलॉट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक समझ, तार्किक सोच, सामान्य ज्ञान और विश्लेषणात्मक क्षमता की परख करना है।
विज्ञापन

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा को लेकर केंद्र पर सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कक्ष में सीसी कैमरे को ऑन रखा गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति लता ने बताया कि नेशनल ओलंपियाड जैसी परीक्षाएं विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी माहौल से परिचित कराती हैं। उनकी तैयारी को और मजबूत करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है, साथ ही उन्हें अपनी क्षमताओं का अंदाजा भी होता है। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान और समस्या समाधान क्षमता को परखने का प्रयास किया गया है। स्कूल प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छात्रा आदित्य शाक्य ने बताया कि परीक्षा का स्तर चुनौतीपूर्ण जरूर था, लेकिन इससे उन्हें अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने का अवसर मिला। वहीं छात्र आर्येंन ने कहा कि अमर उजाला की ओर से इस तरह की परीक्षाएं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed