फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Najib boil over, many places were burnt in effigy

नजीब को लेकर उबाल, कई जगह फूंके गए पुतले

Mon, 24 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Mon, 24 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Najib boil over, many places were burnt in effigy
जेएनयू कुलप‌त‌ि का पुतला फूंका
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से लापता बदायूं के छात्र नजीब अहमद का अब तक कोई सुराग न लगने पर बदायूं के लोगों में उबाल है। रविवार को भी शहर समेत जिले में कई स्थानों पर जेएनयू के कुलपति के पुतले फूंके गए। कुलपति को जेल भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार को एनएसयूआई ने शहर के रजी चौक पर जेएनयू के कुलपति का पुतला फूंका। एनएसयूआई नेता जाहिद गाजी ने कहा कि जेएनयू के कुलपति संघ के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि माही-मांडवी के गार्ड भी संघ के कार्यकर्ता हैं। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। इस मौके पर मोहम्मद आमिर, सद्दाम हुसैन, इमरान खां, अकबर, शोएब, राजन गुप्ता, रोहित ठाकुर, आकिल, नसीम, अजहर, शब्बीर, सब्बर अली, रोहित, साहिब गाजी आदि रहे। नजीब का अब तक पता न लगने से फारुकी समाज भी मुखर हो गया है। जिलाध्यक्ष पप्पू फारुकी ने कहा कि नजीब की जल्द बरामदगी न होने पर बदायूं के लोग दिल्ली पुलिस के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। बैठक में जावेद फारुकी, फहीम फारुकी, कैजल फारुकी, सुल्तान फारुकी, परवेज फारुकी, नन्ना आदि रहे।
विज्ञापन

अलापुर। नजीब का पता लगाने की मांग को लेकर वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया ने नारेबाजी करते हुए दिल्ली पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। पूर्व सभासद सालिम मियां ने कहा कि पूरे मामले में कुलपति और दिल्ली पुलिस की भूमिका है। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कस्बे के लोगों ने पुतला फूंका। इस मौके पर ताहिर अली, मोहम्मद वसीम, अयाज अहमद, मोहम्मद इमरान, आमिर, नसीम हसन, शहनवाज, सरताज, कामिल हुसैन, ताजिम मियां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed