फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   My wife tortured me so much that I was forced to die man video goes viral

UP: 'पत्नी ने इतना प्रताड़ित किया कि मरने को मजबूर हो गया...' वीडियो से खुला टेलर की मौत का राज

Tue, 01 Jul 2025 03:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 03:50 PM IST
सार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में 23 जून को टेलर चंद्रकेश ने आत्महत्या कर ली थी। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस को जांच के दौरान उसके फोन में एक वीडियो मिला है, जो आत्महत्या करने से पहले बनाया गया था। 

विज्ञापन
My wife tortured me so much that I was forced to die man video goes viral
चंद्रकेश का फाइल फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बनेई निवासी टेलर चंद्रकेश की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब उसका आत्महत्या से पहले का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें टेलर ने पत्नी की अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। आत्महत्या की तफ्तीश में वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी कविता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बनेई गांव निवासी चंद्रकेश (47 वर्ष) ने 23 जून को घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उस दौरान उसकी पत्नी कविता दो बच्चों के साथ मायके में थी। पुलिस को आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चला था। परिजनों ने भी किसी तरह की कोई संभावना नहीं जताई थी। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो टेलर का मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगा। फोन में चंद्रकेश का वीडियो मिला है, जो आत्महत्या करने से पहले बनाया था। 

यह भी पढ़ें- Railway: तत्काल काउंटर टिकट कराएं तो साथ ले जाएं आधार कार्ड, 15 जुलाई से यह व्यवस्था ऑनलाइन में भी लागू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरी मौत की जिम्मेदार घरवाली'
वीडियो चंद्रकेश कह रहा है, 'मैं अपने होश-हवास में वीडियो बना रहा हूं। मैं बहुत पीड़ित हो चुका हूं अपनी पत्नी से। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी घरवाली है। एक साल से मेरी बुजुर्ग मां मेरे बच्चों को पाल रही थी, अब मेरी घरवाली मेरे बेटा-बेटी को ले गई। उसने इतना प्रताड़ित कर दिया है कि मैं मरने को मजबूर हो गया हूं। अगर मेरे मरने के बाद मेरा मोबाइल मिल जाएगा तो पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेरी 60 साल की बूढ़ी मां है। उनका ध्यान नहीं रख रही है। पत्नी चंडीगढ़ में अपने प्रेमी के साथ रह रही है।' 

विज्ञापन

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी कविता को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed