फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   My family members are threatening me...police is harassing me, I will commit suicide

Budaun News: मेरे घरवाले दे रहे धमकी...पुलिस कर रही परेशान, कर लूंगी आत्महत्या

Mon, 25 Mar 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
My family members are threatening me...police is harassing me, I will commit suicide
बदायूं। सिविल लाइन्स इलाके में दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने वाली युवती ने एक्स हैंडल पर वीडियो वायरल कर सुरक्षा की मांग की है। उसका कहना है कि उसके परिवार वाले लगातार उन्हें तलाश कर रहे हैं। वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और पुलिस मदद करने के स्थान पर उनका उत्पीड़न कर रही है। अगर उन्हें परेशान किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन

नवादा क्षेत्र की युवती ने दूसरे समुदाय के युवक से शादी कर ली है। युवक कैफे चलाता है। बताते हैं कि 10 दिन पहले दोनों घर छोड़कर चले गए और हाईकोर्ट में जाकर पेश हो गए। इधर युवती के पिता ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी थी। तब से पुलिस लगातार युवक को तलाश कर रही है। शनिवार को पुलिस युवक के बहनोई को ले आई और उनके घर में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

इसको लेकर युवती ने शनिवार शाम एक्स हैंडल पर अपना वीडियो पोस्ट किया। उसने बताया कि उन्हाेंने एक मंदिर में जाकर शादी कर ली है। वह बालिग है और अपने फैसले खुद ले सकती है। युवती ने पुलिस को अपनी शादी के वीडियो और शादी का प्रमाण पत्र भी भेजा है। उसने कहा है कि इसमें युवक और उसके परिवार वालों की कोई गलती नहीं है। वह खुद उसके साथ आई थी और शादी की। वह 21 साल की हो चुकी है। पुलिस उसकी मदद करे और उसको सुरक्षा मुहैया कराए। इस संबंध में उसने जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के बाद बहनोई और चचेरे भाई को छोड़ा
इस मामले में सिविल लाइन्स पुलिस युवक के बहनोई और उसके चचेरे भाई को थाने ले आई थी। उन्हें शनिवार रात खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पर रखा गया। रविवार दोपहर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed