{"_id":"67797cb3a1dc29d09300954f","slug":"my-cousin-brother-cheated-me-of-rs-16-lakh-badaun-news-c-123-1-sbly1018-132178-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ममेरे भाई ने ही ठग लिए 16 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ममेरे भाई ने ही ठग लिए 16 लाख रुपये
विज्ञापन
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा हुसैनपुर निवासी कांती देवी ने ममेरे भाई के खिलाफ धोखाधड़ी कर 16 लाख रुपये ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कांति देवी ने बताया कि उनकी पुत्री की मौत वर्ष 2009 में हो गई थी, जिसका क्लेम 16 लाख रुपये मिला था। बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दौरी नरोत्तमपुर निवासी ममेरे भाई राम सिंह ने क्लेम का पूरा पैसा फाइनेंस कंपनी में जमा करवाने के नाम पर ले लिया। उसने न तो कंपनी में जमा किया न ही वापस किया।
रुपये मांगने पर भाई आग बबूला होकर गाली-गलौज और मारपीट के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाने में उन्होंने धोखाधड़ी करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। परेशान होकर महिला ने एसएसपी के यहां और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद उझानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।