{"_id":"5df7c8678ebc3e87a10df894","slug":"murdar-badaun-news-bly388217542","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, नृशंस हत्या की हो रहीं चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, नृशंस हत्या की हो रहीं चर्चाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। हजरतपुर थाने के एक गांव में तीन दिन पहले एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके वालों को कोई सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि पति ने ही चरित्र पर शक होने के चलते उसे नृशंस तरीके से मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, सामने आकर खुलकर बोलने से सभी कतरा रहे हैं।
हजरतपुर थाने के एक गांव का युवक करीब छह साल पहले आजमगढ़ से शादी करके महिला को लाया था। दोनों के चार संतानें भी हैं। युवक शराब पीने का आदी था। ऐसे में अक्सर दोनों में झगड़ा, मारपीट होता रहता था। 12 दिसंबर को उसने पत्नी की नृशंस तरीके से हत्या कर दी और गांव से भाग गया। पिता और भाइयों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला के मायके वालों को भी कोई सूचना नहीं दी गई। गांव में एक ही बिरादरी के लोग रहते हैं। ऐसे में पूरा मामला दब गया। कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक हो गया था। ऐसे में वारदात को अंजाम दिया। इधर, सीओ दातागंज एसके सिंह का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है। कोई शिकायत भी नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।